31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना से 24 घंटे में देश में 40 मौतें,भारत में फिर डरा रहा कोरोना संक्रमण

देश में 18,738 नए कोरोना पॉजिटिव मिले कोरोना के एक्टिव केस देश में 1,34,933 देश में 24 घंटे में कोरोना से 20,560 स्वस्थ कोरोना से अब तक देश में 4,34,84,110 ठीक देश में कोरोना से अब तक 5,26,689 मौतें देश में अब तक वैक्सीनेशन 2,06,21,79,411
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

HIMANSHU SHARMA

•

Updated: 7 Aug 2022, 11:49 AM IST

corona update..राजस्थान में फिर जानलेवा हुआ कोरोना, यहां एक दिन में दो की मौत

corona update..राजस्थान में फिर जानलेवा हुआ कोरोना, यहां एक दिन में दो की मौत

जयपुर
कोरोना से 24 घंटे में देश में 40 मौतें हुई है। जो चिंता का विषय है। भारत में फिर कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है।

पिछले 24 घंटे में 18 हजार 738 नए कोरोना संक्रमित देश में मिल हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 3 लाख 72 हजार 910 कोविड टेस्ट किए गए है। भारत ने अब तक 87.79 करोड़ से अधिक कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 4.63 प्रतिशत है और दैनिक सकारात्मकता दर 5.02 प्रतिशत बताई गई है।

वहीं भारत की रिकवरी रेट 98.50 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 18 हजार 558 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले रोगियों की कुल संख्या महामारी की शुरुआत के बाद से अब 4,34,84,110 हो गई है।

भारत में वर्तमान में कोरोना के एक्टिव केस 1 लाख 34 हजार 933 है। एक्टिव केस मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.31 प्रतिशत हैं। देश में कोरोना से अब तक 5,26,689 मौतें हुई है।

206.21 करोड़ से अधिक टीके लगाए

भारत में लोगों को कोविड की 206.21 करोड़ से अधिक वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोरोना टीकाकरण 16 मार्च 2022 को शुरू किया गया था। इसी तरह 18 से 59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए प्रिकॉशन डोज देने की शुरुआत 10 अप्रेल से हुई।

राजस्थान में बीते 24 घंटे में मिले 600 नए संक्रमित
राजस्थान में एक बार फिर कोरोना मरीज बढ़ने लगे हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 600 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जयपुर में 214 मरीज मिले है।

वहीं जोधपुर 55, अलवर 53, उदयपुर 45, अजमेर 38,दौसा 27,चित्तौड़गढ़ 25, कोटा 18, नागौर सीकर 17-17, सिरोही, डूंगरपुर 14-14, राजसमंद 11, भीलवाड़ा 9, जैसलमेर 8, बीकानेर, धौलपुर, झालावाड़ 7-7, बाड़मेर 4, बांसवाड़ा,सवाई माधोपुर 3-3, भरतपुर,चूरू,हनुमानगढ़, प्रतापगढ़ में 1-1 संक्रमित मिले हैं।
बीते 24 घंटे में 191 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं। जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 3 हजार पार कर गई है। अब प्रदेश में 3016 हो गई हैं।