
राजस्थान में हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई 6 मौतें
जयपुर। दौसा जिले में शुक्रवार रात में दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रेन की चपेट में आने से आधा दर्जन गायों की मौत हो गई। लवाण थाना इलाके की ग्राम पंचायत कंवरपुरा के गांव गिरधरपुरा में यह हादसा हुआ। दौसा से गंगापुर सिटी के रेलवे ट्रेक पर यह हादसा हुआ। हादसे के बाद गांव वालों को जब इसकी जानकारी मिली तो मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। भारी संख्या में गाये कटने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने दूसरी घायल गायों को संभाला। सूचना मिलने पर लवाण पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
पुलिस ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद देर रात दौसा से पशु चिकित्सालय की टीम घटनास्थल पर पहुंची। डॉक्टरों ने मौके पर घायल पशुओं का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद घायल गायों को लेकर दौसा ले जाया गया। जहां पशुओं के अस्पताल में घायल पशुओं का इलाज जारी है।
इसके बाद नायब तहसीलदार राजेश राज, हल्का पटवारी समय सिंह व अन्य मौके पर पहुंचे। नायब तहसीदार राजेश ने बताया कि उन्हें जो जानकारी मिली है कि उसके अनुसार यह गाये झुंड में थी और रेलवे ट्रेक को क्रॉस कर रही थी। इस समय दौसा—गंगापुर सीटी रेलवे ट्रेक पर ट्रेन की चपेट में यह गाये आ गई। करीब आधा दर्जन गायों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा करीब 10 से 15 गायें घायल हुई है। इनमें से कई गायों को पशुओं के अस्पताल ले जाया गया है। वहीं कई घायल गाये हादसे के बाद गांव में जाने की सूचना है। उनकी तलाश की जा रही है, ताकी उनका भी इलाज किया जा सके।
बड़ी संख्या में गायों के ट्रेन की चपेट में आने के बाद रेलवे ट्रेक भी क्षतिग्रस्त हो गया है। कई जगह से ट्रेक में से पटरियों क्षतिग्रस्त हो चुकी है। रेलवे की ओर से मौके पर अधिकारी—कर्मचारियों को भेजा गया है। रेलवे ट्रेक को सही किया जा रहा है। अब इस ट्रेक पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि अभी यह ट्रेक नया बना है। वहीं रात को हादसे के क्या कारण रहे। इसे लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से जांच की जा रही है।
Published on:
09 Mar 2024 11:22 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
