पुलिस के अनुसार आज सुबह करीब नौ बजे महला के पास ओवरलोड ट्रक का अचानक आगे का टायर फट गया। इससे ट्रक बेकाबू हो गया और सडक़ पर खड़े ठेला, कार, बाइक, साइकिल व लूना को टक्कर मारने के बाद दुकान में जा घुसा। ट्रक की चपेट में आने से करीब दस लोग घायल हो गए। हादसे में दुकान को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोडकऱ भाग निकला।