6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंस की 62वीं एनुअल कॉन्फ्रेंस में बोले लोकसभा स्पीकर बिरला-संकल्प के साथ आगे बढ़ें, देखें वीडियो

दीक्षांत समारोह में मेडिकल स्टूडेंट्स को डिग्री व गोल्ड मेडल वितरित

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Nov 13, 2022

जयपुर। एसएमएस मेडिकल कॉलेज में आयोजित नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंस की 62 वीं एनुअल कॉन्फ्रेंस, नवनिर्वाचित मेंबर्स एवं फैलोज का दीक्षांत समारोह जोश व उत्साह से लबरेज नजर आया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दीक्षांत समारोह में मेडिकल स्टूडेंट्स को जैसे ही डिग्री व गोल्ड मेडल वितरित किए। वैसे ही उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान बिरला ने कहा कि एकेडमी से मेडिकल शिक्षा प्राप्त कर चुके चिकित्सक दुनियाभर में नाम कमा रहे हैं। नए स्टूडेंट्स को चिकित्सा के क्षेत्र मेें नई चुनौतियों का सामना करना होगा। ऐसे में नए सफर की शुरुआत संकल्प के साथ करें।
उन्होंने सरकारी व निजी मेडिकल संस्थाओं को एक साथ समन्वय करने की बात कही। बिरला ने कहा कि केंद्र सरकार अब बीमारी के कारण व समाधान खोजने पर काम कर रही है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों को भी कदम उठाने की जरूरत है।

आयोजन सचिव डॉ. शिव गौतम ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस में देशभर से 500 विशेषज्ञ शामिल हुए हैं। इसमें विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सा के क्षेत्र में शोध, तकनीक, नवाचार पर मंथन कर रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन दूसरे दिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया है। इसमें बतौर विशिष्ट अतिथि डायरेक्टर जनरल हेल्थ सर्विसेज दिल्ली के निदेशक डॉ. अतुल गोयल, प्रधानमंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय सूद, नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके सारस्वत और राजस्थान यूनिवर्सिटी एंड हेल्थ साइंसेज के कुलपति डॉ. सुधीर भंडारी शामिल हुए। इस दौरान नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंस के अध्यक्ष डॉ. शिव कुमार सरीन, सचिव डॉ. उमेश कपिल भी मौजूद रहे।