5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में 300 फीट ऊंचाई तक दिखेंगे रंगीन नजारे, जानें कब-कहां और क्यों होने जा रहा ये खास आयोजन

69th Foundation Day Of Rajasthan Patrika : रंग, गुलाल और आतिशबाजी से जयपुर शहर का गहरा नाता है। फूलों और रंगों की होली के लिए मशहूर इस शहर का आसमां फिर गुलाल आतिशबाजी के रंगीन नजारों से रंगा नजर आएगा।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Mar 20, 2024

holi.jpg

69th Foundation Day Of Rajasthan Patrika : रंग, गुलाल और आतिशबाजी से जयपुर शहर का गहरा नाता है। फूलों और रंगों की होली के लिए मशहूर इस शहर का आसमां फिर गुलाल आतिशबाजी के रंगीन नजारों से रंगा नजर आएगा। राजस्थान पत्रिका के 69वें स्थापना दिवस और पत्रिका समूह के संस्थापक संपादक कर्पूरचंद्र कुलिश की जयंती के उपलक्ष में 23 मार्च शनिवार की शाम 4 से 7 बजे तक पत्रिका गेट के पिछले हिस्से में होने वाले इस आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में शहर के नामी शोरगर जुटे हुए हैं। गत वर्ष भी पत्रिका के स्थापना दिवस पर गुलाल आतिशबाजी के रंगीन नजारों ने जयपुर शहर ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों को रोमांचित कर दिया था। इस बार कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक विमल इलायची हैं।

इस बार 300 फीट ऊंचाई पर इंद्रधनुषी रंग बिखेरने के दौरान ये नजारे करीब 8 से 10 किलोमीटर दूर तक छतों से लोग देख सकेंगे। भव्य गुलाल आतिशबाजी के दौरान आसमान से सोने-चांदी की आतिशी गिन्नियां बरसने जैसे नजारे नजर आएंगे। हवाई तोपों की गर्जना होगी, आतिशी फव्वारे चलने से सब तरफ रोशनी का संसार रच जाएगा। पत्रिका गेट के पिछले हिस्से में होने वाली इस शाम की शुरुआत में नामी बैंड, गायक कलाकार और पत्रिका 95 एफएम तड़का के आरजे अपनी सुमधुर आवाज का तड़का लगाएंगे। जयपुर शहर के लोग गुलाल आतिशबाजी के रंगीन नजारों सहित कई अद्भुत दृश्य देखेंगे। कार्यक्रम का देसी के साथ विदेशी पर्यटक भी लुत्फ उठाएंगे। कार्यक्रम पॉवर्ड बाय माहिरा एस्टेट व सह प्रायोजक एफएस रीयलिटी-हरिगढ़ एस्टेट और अपेक्स हॉस्पिटल्स हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में पेट्रोल- डीजल अब भी सबसे महंगा, सामने आई ये सच्चाई, जानें नए रेट

नामी बैंड, गायक कलाकार लगाएंगे तड़का
पत्रिका गेट के पिछले हिस्से में होने वाली इस शाम की शुरुआत में नामी बैंड, गायक कलाकार और पत्रिका 95 एफएम तड़का के आरजे अपनी सुमधुर आवाज का तड़का लगाएंगे। जयपुरवासी गुलाल आतिशबाजी के रंगीन नजारों सहित कई दृश्य देखेंगे। कार्यक्रम का देसी के साथ विदेशी पर्यटक भी लुत्फ उठाएंगे

यह भी पढ़ें : Holi 2024 : राजस्थान में यहां मनती है रियासतकालीन होली, राजपरिवार की सवारी के साथ फूलों -रंगों की करते थे बारिश