11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Rashifal 8 Nov. 2020 सिंह—वृश्चिक—वालों को भाग्य का साथ, मेष—धनु वालों के लिए धन वृद्धि, जानें आपके लिए क्या सौगात लाए सूर्यदेव

रविवार को पूरा दिन शुक्ल योग रहेगा। इसके अलावा सुबह सर्वार्थसिद्धि योग अर्थात सारे काम पूर्ण करनेवाला योग रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि ये शुभ योग आज अधिकांश लोगों की धन—संपत्ति में वृद्धि करेंगे। रविवार को सुबह शनि—पुष्य योग भी रहेगा, जिसमें शनिदेव और सूयदेव की पूजा विशेष लाभप्रद होगी।
2 min read
Google source verification
8 Nov. 2020 Ka Rashifal Daily Horoscope 8th Nov. 2020

8 Nov. 2020 Ka Rashifal Daily Horoscope 8th Nov. 2020

जयपुर. रविवार को पूरा दिन शुक्ल योग रहेगा। इसके अलावा सुबह सर्वार्थसिद्धि योग अर्थात सारे काम पूर्ण करनेवाला योग रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि ये शुभ योग आज अधिकांश लोगों की धन—संपत्ति में वृद्धि करेंगे। रविवार को सुबह शनि—पुष्य योग भी रहेगा, जिसमें शनिदेव और सूयदेव की पूजा विशेष लाभप्रद होगी।

मेष राशि
आज आपको प्रचुर आर्थिक लाभ होगा। बिजनेस में आपकी आमदनी खासी बढ़ेगी। नौकरी में आपको नए अवसर मिलेंगे। लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ छोटी यात्रा या भ्रमण की योजना बन सकती है। हनुमानजी का ध्यान अवश्य करें.

वृष राशि
आज शिवपूजा से लाभ मिलेगा, धन में वृद्धि होगी। बिजनेस में आपको फायदा होगा। नौकरी में आपका काम समय पर पूरा हो जायेगा। लवमेट से मुलाकात के मौके मिलेंगे। वैवाहिक जीवन प्रेमपूर्वक व्यतीत होगा। पार्टनर के साथ की गई यात्रा सुखद रहेगी।

मिथुन राशि
आर्थिक स्थिति आज अच्छी बनी रहेगी। बिजनेस में आज अच्छी सफलता मिल सकती है। नौकरी में आलस्य करना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। लवमेट या जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में भरपूर सुख मिल सकता है।

कर्क राशि
आज धन की आवक बढ सकती है, इसके लिए कोशिश जरूर करें। बिजनेस के लिए यह पूरी तरह अनुकूल अवधि है। नौकरी में काम के दबाव का सामना करना पड सकता है। प्रेम संबंधों या वैवाहिक जीवन में आपको कृतसंकल्पित रहने की आवश्यकता है।

सिंह राशि
आज शिवपूजा से भाग्य प्रबल होगा। बिजनेस में आपको खूब लाभ होगा। नौकरी करनेवालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट से आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी आज आपसे खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखद होने की संभावना है ।

कन्या राशि
आज धनलाभ के प्रबल योग हैं। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। नौकरी से जुड़े मामलों में अच्छा समाचार मिल सकता है। लाइफ पार्टनर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। लवमेट से मुलाकात हो सकती है।

तुला राशि
आज आपको धन लाभ हो सकता है। सूर्यपूजन से व्यापार—व्यवसाय में आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी। आप आज प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के लिए अत्यधिक धन खर्च कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरी करनेवालों के लिए दिन खास रहने वाला है। बिजनेस से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। शिवपूजा से आज आप लवमेट या जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बिता पायेंगे।

धनु राशि
वित्तीय मामलों में लाभ की नई योजनाएं बनाएंगे। नौकरी में कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। लवमेट से मुलाकात हो सकती है जिनके साथ आप भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। जीवनसाथी की सलाह से फायदा हो सकता है। हो सके तो पुरुषसूक्त का पाठ करें.

मकर राशि
धन के लिहाज से आपके लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। आकस्मिक व्यावसायिक यात्रा संभव हो सकती है। नौकरी में मेहनत के कारण अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। आज आपको अपने लवमेट या जीवनसाथी से बहुत प्यार मिलेगा। श्रीसूक्त का पाठ करने से लाभ मिलेगा.

कुंभ राशि
आज आपको कारोबार में लाभ होगा। नौकरी में कामकाज में मन लगने से ऑफिस में सीनियर्स तारीफ करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको जीवनसाथी से मदद मिलेगी। शिवपूजा से लाभ होगा।

मीन राशि
आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। बिजनेस के मामले में टेंशन खत्म हो सकती है। कोई नई नौकरी या पदौन्नति मिल सकती है। लवमेट या लाइफ पार्टनर आज आपके लिए पॉजिटिव हो सकते हैं। आज शिव—पार्वती—गणेशजी—कार्तिकेयजी का ध्यान करें.