27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कारगिल विजय दिवस पर 85 यूनिट रक्तदान

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 27, 2026

Rajasthan

Bहुब्बल्लीB. कारगिल विजय दिवस की स्मृति में हुब्बल्ली के सेंट्रल रेलवे अस्पताल में शनिवार को शाह दामजी जेरावजी छेड़ा स्मारक राष्ट्रोत्थान रक्त केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर का शुभारंभ दक्षिण पश्चिम रेलवे (दपरे) के महाप्रबंधक पी. अनंत ने स्वयं रक्तदान कर किया तथा सभी से नियमित रूप से रक्तदान कर मानव जीवन बचाने में सहभागी बनने का आह्वान किया।कार्यक्रम में प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. शोभा जैस्मिन एस., डॉ. बी.टी. कृष्णा रेड्डी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रामकृष्ण माने, राष्ट्रोत्थान रक्त केंद्र के पैथोलॉजिस्ट डॉ. चंद्रहास तथा रक्त केंद्र के प्रमुख दत्तमूर्ति कुलकर्णी सहित रेलवे अस्पताल एवं रक्त केंद्र के अनेक अधिकारी, चिकित्सक और कर्मचारी उपस्थित थे। शिविर के आयोजन में समन्वयक श्रीधर हल्याल तथा राष्ट्रोत्थान रक्त केंद्र, हुब्बल्ली के कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान कुल 85 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।