11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Panchang 9 november 2020 उच्च अधिकारी, न्यायाधीश, राजनीतिज्ञ, प्रवचनकर्ता, कलाकार, ज्योतिषी, भवन डिज़ाइन से जुड़े व्यवसाय सफल होने का दिन

आज कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के अनुसार आज ब्रह्म योग है। आज आश्लेषा नक्षत्र है। आज सुबह सूर्यदेव को अर्घ्‍य दें, शिवजी का अभिषेक करें और जरूरतमंदों को दान दें।
less than 1 minute read
Google source verification
9 november 2020 Ka Panchang Panchang 9 november 2020

9 november 2020 Ka Panchang Panchang 9 november 2020

जयपुर. आज कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के अनुसार आज ब्रह्म योग है। आज आश्लेषा नक्षत्र है। आज सुबह सूर्यदेव को अर्घ्‍य दें, शिवजी का अभिषेक करें और जरूरतमंदों को दान दें।

आज राज्य स्तर के उच्च अधिकारी, बड़े व्यापारी, वकील, दुर्लभ वस्तुओं के व्यापारी, न्यायाधीश, राजनीतिज्ञ, इतिहासकार, प्रवचनकर्ता, कलाकार, ज्योतिषी, भवन का डिज़ाइन बनाने वाले, प्राचीन सभ्यता और संस्कृति से जुड़े व्यवसाय आदि काम सफल हो सकते हैं।

आज का पंचांग
राष्ट्रीय मिति कार्तिक 18 शक संवत् 1942
कार्तिक कृष्ण नवमी सोमवार विक्रम संवत् 2077।
सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 24, रवि उल्लावल 22 हिजरी 1442।
सूर्य दक्षिणायण, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतुः।
चंद्रमा प्रातः 08 बजकर 42 मिनट तक कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।
अष्टमी तिथि सुबह 06:50 तक नवमी तिथि अगले दिन सबह 05 बजकर 28 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र प्रातः 8 बजकर 42 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ।
ब्रह्म अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 30 मिनट तक उपरांत ऐंद्र योग का आरंभ
तैतिल करण सायं 06 बजकर 10 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 म‍िनट से 12 बजकर 26 म‍िनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 37 म‍िनट तक।
निशीथ काल रात 11 बजकर 39 म‍िनट से 10 नवंबर रात 12 बजकर 31 मि‍नट तक।

आज के अशुभ मुहूर्त
राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 म‍िनट से 9 बजे तक।
यमगंड दोपहर 10 बजकर 30 म‍िनट से 12 बजे तक।
गुल‍िक काल दोपहर 01 बजकर 30 म‍िनट से 3 बजे तक।