6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के इस बैंक में लूट की कोशिश के बाद शहर में नाकाबंदी, कैशियर को मारी गोली, भीड़ ने एक लुटेरे को दबोचा

राजधानी जयपुर में सवेरे बैंक लूट की कोशिश हुई है। बैंक में घुसे लुटेरों ने कैशियर से तिजोरी की चाबियां मांगी, कैशियर ने विरोध किया तो उसे गोली मार दी। इस घटना के बाद हंगामा हो गया।

3 min read
Google source verification
pnb_bank_loot_news.jpg

राजधानी जयपुर में सवेरे बैंक लूट की कोशिश हुई है। बैंक में घुसे लुटेरों ने कैशियर से तिजोरी की चाबियां मांगी, कैशियर ने विरोध किया तो उसे गोली मार दी। इस घटना के बाद हंगामा हो गया।

pnk_bank_loot.jpg

स्थानीय लोगों और आसपास से गुजर रहे लोगों ने साहस दिखाते हुए दो लुटेरों में से एक को काबू कर लिया और पुलिस का काम आसान कर दिया। उसे पीटा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। इस बीच दूसरा लुटेरा फरार हो गया।

pnb_bank_jaipur.jpg

घटना झोटवाड़ा थाना इलाके की है। डीसीपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, फोरेसिंक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

jaipur_news.jpg

झोटवाड़ा में जोशी मार्ग के नजदीक स्थित पीएनबी बैंक की ब्रांच में यह वारदात हुई है। कैशियर राजेन्द्र कुमार अपनी सीट पर था और बैंक से संबधित काम में जुटे हुए थे। इसी दौरान दो युवक अंदर आए और कुछ देर बैठ गए। उसके बाद उन्होनें पैंट की जेब से गन निकाली और हवा में लहराना शुरू कर दिया। वहां मौजूद स्टाफ सन्न रह गया।

firing.jpg

नमें से एक लुटेरे ने कैशियर को गन प्वाइंट पर लिया और कहा कि तिजोरी में रखा कैश निकाल कर दो। वह कैशियर से चाबी मांगने लगा। लेकिन राजेन्द्र ने विरोध किया और चाबी देने से इंकार कर दिया।

fire_on_cashier.jpg

दोनो में धक्का मुक्की हुई तो इस दौरान लुटेरे ने कैशियर को गोली मार दी। राजेन्द्र वहीं खून से लथपथ हो गया और नीचे गिर गया। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले दोनो लुटेरे बैंक से बाहर निकलकर भागने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान बैंक स्टाफ ने बाहर निकलकर शोर मचाया। शोर मचाने से आसपास मौजूद लोग वहां आ पहुंचे और बैंक स्टाफ के साथ मिलकर एक लुटेरे को काबू कर लिया गया।

bank_loot.jpg

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस सर्च शुरू कर दिया गया है। पूरे शहर में ए श्रेणी की नाकाबंदी की जा रही है। राजेन्द्र की हालत स्थिर बनी हुई है।