9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हे मां… तुम कहां चली गई….. जन्म के तुरंत बाद मां ने जिंदा बच्ची को कीचड़ में फेंका, चमत्कार ने बचाया

अस्पताल में भी चिकित्सकों ने उसे हाथों हाथ लिया और तुरंत मेडिकल उपकरणों का सुरक्षा कवच देकर उसकी जान बचाई। दो घंटे के बाद बच्ची के पूरी तरह से स्वस्थ होने की जानकारी मिली तो सबने राहत की सांस ली। मां की ममता को बदनाम करने वाली यह घटना चूरू जिले के सरदार शहर थाना इलाके की है।

2 min read
Google source verification
new_born_photo_2022-04-07_11-53-01.jpg

जयपुर
जन्म के कुछ ही मिनट के बाद मां ने अपनी जिंदा बच्ची को फेंक दिया। बच्ची को कीचड़ और कांटो से भरी एक नाली के नजदीक फेंका गया। लेकिन मारने वाले से बचाने वाला बड़ा था, सो बच्ची बच गई। कीचड़ के नजदीक से गुजर रहे कुछ लोगों ने बच्ची के रोनो बिलखने की आवाज सुनी तो दंग रह गई। पडताल की तो जिंदगी से जद्दोजहद करती जिंदा बच्ची मिली। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में भी चिकित्सकों ने उसे हाथों हाथ लिया और तुरंत मेडिकल उपकरणों का सुरक्षा कवच देकर उसकी जान बचाई। दो घंटे के बाद बच्ची के पूरी तरह से स्वस्थ होने की जानकारी मिली तो सबने राहत की सांस ली। मां की ममता को बदनाम करने वाली यह घटना चूरू जिले के सरदार शहर थाना इलाके की है।

हम शर्मिंदा हैं लाड़ो.....
देर रात की इस घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि सरदारशहर तहसील के गांव मितासर में देर रात बच्ची के रोने की आवाज सुनकर लोगों के कान खड़े हो गए। कीचड़ से बच्ची के मिलने की जानकारी थाने को दी गई। थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और बच्ची को नजदीक ही अस्पताल मे भर्ती कराया। बच्ची के तन पर कपडे नहीं थे और शरीर कीचड़ से सना हुआ था। अस्पताल स्टाफ ने तुरंत बच्ची को साफ किया और उसके लिए कपडे लाकर उसे पहनाया। कुछ घंटों के लिए डॉक्टरों की पूरी टीम वहां आ पहुंची और सभी जांच की। बाद में पता चला कि बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। पुलिस ने बताया कि बच्ची को फेंकने वाली मां की तलाश की जा रही है।

इधर प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल के टॉयलेट में मिला भू्रण
जयपुर के सिंधी कैंप थाना इलाके में स्थित प्रदेश का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल जनाना अस्पताल चांदपोल के बाथरुम मेें भी एक मां ने अपनी पैदाईश छुपाने के लिए भ्रूण को ठिकाने लगा दिया। करीब पांच से छह महीने के इस भ्रूण के बारे में जानकारी उस समय मिली जब अस्पताल का क्लीनिंग स्टाफ सफाई कर रहा था। महिला स्टाफ को इसकी जानकारी मिली तो उसने डॉक्टर्स को इस बारे में बताया। डॉक्टर्स ने जांच पउताल की तो पता चला कि भ्रूण लड़के का है। बाद में उसे मुर्दाघर में रखवाया गया और सिंधी कैंप थाने में आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।