27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलक्ट्रेट में बनने लगा पंच गौरव पार्क, पहचान से रूबरू होंगे लोग

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 27, 2026

Rajasthan

दौसा. जिला कलक्ट्रेट परिसर में पंच गौरव पार्क का निर्माण शुरू हो गया है।
पार्क में जिले की विशिष्ट पहचान माने जाने वाले पांच गौरव तत्वों की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी, जिससे आमजन और आगंतुकों को दौसा की विशेषताओं से परिचित कराया जा सके।

पार्क में जिले की प्रमुख उपज सौंफ, वनस्पति प्रजाति ढाक (पलाश), पत्थर के उत्पाद, प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मेहंदीपुर बालाजी तथा जिले के प्रमुख खेल फुटबॉल को शामिल किया जाएगा। इन पांचों विषयों से जुड़ी जानकारी आकर्षक तरीके से प्रदर्शित की जाएगी।
प्रशासन का मानना है कि पंच गौरव पार्क जिले की सांस्कृतिक, आर्थिक और प्राकृतिक पहचान को एक स्थान पर प्रदर्शित करने का माध्यम बनेगा। इससे नई पीढ़ी को भी जिले की विशेषताओं और गौरवशाली पहचान की जानकारी मिल सकेगी।