
Singer Ravindra upadhyay
Jaipur News: बर्गर के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए है। जयपुर के रहने वाले नामी बॉलीवुड सिंगर का दांत टूट गया बर्गर खाते समय। अब कुछ भी खाने पीने में परेशानी हो रही है और डॉक्टर के यहां इलाज चल रहा है सो अलग। उन्होनें सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है।
बर्गर कंपनी भी उनसे संपर्क कर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिला रही है। हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान समेत कई सुपर स्टार एक्टर्स के लिए गाने गा चुके जयपुर निवासी रवींद्र उपाध्याय के बारे में। रविन्द्र सिंगिग के अलावा शोज भी जज करते हैं। वे सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से सुर्खियों में बने रहते हैं।
दरअसल उपाध्याय ने जयपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में आउटलेट रखने वाली एक नामी बर्गर कंपनी से बर्गर ऑर्डर किया था। बर्गर खाने के दौरान बर्गर में लोहे का एक टुकड़ा आ गया जो दातों के नीचे आ गया। उसे अचानक चबाने के कारण दांत का एक हिस्सा टूट कर बिखर गया और असहनीय दर्द हुआ। गनीमत रही कि यह टुकड़ा पेट में नहीं गया नहीं तो सर्जरी की नौबत आ सकती थी।
उपाध्याय ने इस बारे में बर्गर कंपनी को भी सोशल मीडिया पर जानकारी दी है और कंपनी ने उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल वे इलाज ले रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए ही उपाध्या ने तमाम जानकारी दी है। उनका कहना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन होना जरूरी है। वे मूल रूप से जयपुर के रहने वाले हैं, लेकिन शोज के सिलसिले में अक्सर अन्य शहरों में ट्रेवल करते हैं।
Updated on:
21 Feb 2024 04:30 pm
Published on:
21 Feb 2024 11:44 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
