15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक फरार

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 15, 2026

Rajasthan

देवली. अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ थाना पुलिस की कार्रवाई में गुरुवार देर रात बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी मिली। पुलिस के पहुंचने से पहले चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सहायक उप निरीक्षक बजरंग लाल मीणा ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रीको एरिया से कासीर-दौलता मोड़ की ओर जाने वाले मार्ग पर बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी हुई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बिना नंबर का ट्रैक्टर और फंटे वाली ट्रॉली मिली। ट्रॉली में करीब 7 टन बजरी भरी हुई थी। ट्रैक्टर के आगे-पीछे कोई रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं मिला।

पुलिस के अनुसार चालक तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाने के कारण ट्रॉली पलटने के बाद मौके से फरार हो गया। ट्रॉली में करीब 4 से 5 टन बजरी भरी मिली, जबकि करीब 2 टन बजरी सड़क किनारे बिखरी हुई थी। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रॉली को सीधा करवाया और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली।


फोटो कैप्शन: देवली. अवैध बजरी परिवहन में प्रयुक्त जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली।