15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षा विभाग: जुलाई की रैंकिंग में दौसा जिला 21वें पायदान पर, लवाण और दौसा ब्लॉक संयुक्त रूप से आगे

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 15, 2026

Rajasthan

दौसा. शिक्षा विभाग की जुलाई 2026 की राज्य स्तरीय रैंकिंग में दौसा जिले ने 30 अंक के साथ 21वां स्थान हासिल किया है। राज्य की जिला रैंकिंग में सीकर 50 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि दौसा 41 जिलों में 21वें पायदान पर रहा है।

ब्लॉक स्तर की रैंकिंग में जिले के लवाण और दौसा ब्लॉक 35-35 अंक के साथ संयुक्त रूप से सबसे आगे रहे। इसके बाद लालसोट, बांदीकुई, नांगल राजावतान और सिकंदरा ने 25-25 अंक हासिल किए। रामगढ़ पचवारा और सिकराय 20-20 अंक के साथ रहे। वहीं बसवा, बैजूपाड़ा और मंडावर को 15-15 अंक मिले, जबकि महुवा 10 अंक के साथ जिले में सबसे निचले स्थान पर रहा। खास बात यह है कि जिले के 12 ब्लॉकों में सबसे अधिक अंक लवाण और दौसा के रहे, जबकि महुवा सबसे पीछे रहा। राज्य की ब्लॉक रैंकिंग में कुल औसत स्कोर 28.92 रहा, जबकि दौसा जिले का जिला-स्तरीय स्कोर 30 अंक है।

दौसा के 12 ब्लॉक : जुलाई रैंकिंग
ब्लॉक अंक राज्य स्तरीय रैंक
लवाण 35 131
दौसा 35 132
लालसोट 25 253
बांदीकुई 25 254
नांगल राजावतान 25 257
सिकंदरा 25 258
रामगढ़ पचवारा 20 274
सिकराय 20 275
बसवा 15 342
बैजूपाड़ा 15 343
मंडावर 15 344
महुवा 10 353