15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बनेठा में 19 अगस्त को महावीर जैन लेंगे क्षुल्लक दीक्षा, निकाली भव्य बिंदौरी

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 15, 2026

Rajasthan

बनेठा. कस्बा निवासी महावीर जैन 19 अगस्त को क्षुल्लक दीक्षा लेकर वैराग्य की राह अपनाएंगे। दीक्षा पूर्व सकल जैन समाज बनेठा की ओर से चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर एवं नेमीनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के पदाधिकारियों ने दीक्षार्थी के अभिनंदन, गोद भराई एवं छोल भराई की रस्म निभाई। इस अवसर पर बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ दीक्षार्थी की भव्य अगवानी की गई।

समाज के हरीश जैन पांड्या एवं बसंत जैन ने बताया कि चंद्रप्रभु मंदिर में दोपहर को छोल भराई की रस्म हुई। समाज के लोगों ने श्रीफल, फल, सूखे मेवे, काजू-किशमिश, अखरोट एवं मिश्री से जैनेश्वरी परंपरा के अनुसार दीक्षार्थी की छोल भरी। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ महावीर जैन की भव्य बिंदौरी निकाली गई।


बिंदौरी में अग्रवाल समाज अध्यक्ष तेजमल जैन, अग्रवाल समाज चौरासी के ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश जैन, सरावगी समाज अध्यक्ष पदम पांड्या, संरक्षक पूरणमल लुहाड़िया सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।