12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

इस किन्नर की थी महिला से दोस्ती, 50 लाख के लिए कर डाली महिला की हत्या

राजधानी जयपुर की माणक चौक थाना पुलिस ने 62 वर्षीय महिला की हत्या की गुत्थी को 48 घंटे में ही सुलझा लिया है। इस मामले में मृतका की बहू और उसके साथी किन्नर को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि हत्या को लूट का रूप देने के लिए मृतका के कीमती गहने भी गायब किए गए थे।

Google source verification

जयपुर
राजधानी जयपुर की माणक चौक थाना पुलिस ने 62 वर्षीय महिला की हत्या की गुत्थी को 48 घंटे में ही सुलझा लिया है। इस मामले में मृतका की बहू और उसके साथी किन्नर को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि हत्या को लूट का रूप देने के लिए मृतका के कीमती गहने भी गायब किए गए थे। डीसीपी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी प्रियंका उर्फ पूजा नेगी निवासी अल्मोड़ा, उत्तराखंड है। उसका सहयोगी किन्नर सुजीत भी पकड़ा गया है।
पुलिस पूछताछ में बताया कि मृतका बीना शर्मा ने अपनी बहू प्रियंका नेगी उर्फ पूजा का तीन चार बार टैबलेट के माध्यम से गर्भपात कराया और एक बार तो 6 महीने का मरा हुआ बच्चा भी पैदा हुआ। इसके बाद प्रियंका का इलाज भी मृतका ने नहीं करवाया जबकि प्रियंका गर्भपात नहीं चाहती थी। आरोपी प्रियंका ने पुलिस पूछताछ में कहा कि मृतका बीना प्रियंका को किसी भी किराएदार से बात नहीं करने देती थी, ना ही उसे घर से बाहर अकेले कहीं जाने देती थी। प्रियंका से पूछताछ पर सामने आया कि मृतका बीना देवी उसके साथ अक्सर मारपीट करती थी। मृतका बीना विवाह के तीन साल गुजर जाने के बार भी उसके पीहर नहीं जाने दिया। प्रियंका ने बताया कि मृतका को डर था कि यदि प्रियंका अपने गांव गई तो वापस नहीं आएगी। घटना वाले दिन मृतका का उसके बेटे व बहू से झगड़ा हुआ था। इसके बाद सोची-समझी साजिश के तहत प्रियंका ने अपने किन्नर मित्र के साथ मिलकर सास की हत्या कर दी। वह मृतका की अलमारी की नकली चाबियां बनवाकर नकदी, आभूषण वगैरह भी साथ ले गई थी।
मृतका बीना देवी बेटे संजय उर्फ बबली तथा उसकी पत्नी प्रियंका उर्फ पूजा तथा इनके दो बच्चों के साथ रहती थी। मृतका एक कपड़े की फैक्ट्री में काम करती थी और रविवार को घर पर ही थी। मृतका का पुत्र संजय पोलियोग्रस्त है, जिसका विवाह तीन साल पहले अल्मोड़ा, उत्तराखंड निवासी प्रियंका नेगी उर्फ पूजा से हरिद्वार में हुआ था।
पूजा का पूर्व विवाह एक दीपक नाम के युवक से हुआ था, जिसकी अकाल मृत्यु होने पर प्रियंका का विवाह मृतका के पुत्र संजय से हुआ।