12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में सब्जी बेचने वाले का मर्डर, परिजन बोले : बदमाशों ने गाड़ी से रौंद डाला, देखें वीडियो..

झोटवाड़ा इलाके में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जिसकी हत्या करने की बात कही जा रही है, उसका नाम बनवारी लाल है। आरोप है कि गाड़ी से कुचलकर बनवारी की हत्या कर दी गई। दादी का फाटक क्षेत्र के नजदीक हुई इस घटना के बाद अब विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। बाजार बंद कराए जा रहे हैं और साथ ही सब्जी विक्रेता और अन्य व्यापारी इंसाफ के लिए धरने पर बैठ गए हैं।

बताया जा रहा है कि दादी का फाटक क्षेत्र में अक्सर असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। आज सवेरे भी दो पक्ष आपस में झगड़ रहे थे जिससे माहौल खराब हो रहा था। बाजार में हुए इस झगड़े को काबू करने और उसके बाद दोनो पक्षों को समझाने के लिए कुछ लोग प्रयास कर रहे थे। इनमें स्थानीय सब्जी विक्रेता बनवारी भी शामिल था।

अचानक झगड़ा कर रहे कुछ लोगों ने बनवारी को पीटना शुरू कर दिया और इस दौरान एक आरोपी ने गाड़ी बनवारी पर चढ़ा दी। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और समझाईश का प्रयास कर रही है। लेकिन अब वार्ता विफल रही है। मौके पर विरोध प्रदर्शन जारी है।