5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जापान से लौट रही महिला की बिगड़ी ट्रेन में तबीयत, केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने संभाला और बचाई जान

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने मानवता की मिसाल पेश की है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने मानवता की मिसाल पेश की है। दिल्ली से अजमेर लौटते समय वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे मंत्री ने बीमार महिला यात्री की जान बचाकर संवेदनशीलता का परिचय दिया। दरअसल अजमेर संसदीय क्षेत्र के नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल जापान यात्रा के बाद दिल्ली से अजमेर लौट रहा था। इसी दौरान ट्रेन में यात्रा कर रही महिला यात्री संगीता झंवर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मामले की गंभीरता को भांपते हुए केंद्रीय मंत्री ने तुरंत मेडिकल सहायता उपलब्ध करवाई। ट्रेन में मौजूद डॉक्टरों को बुलवाकर महिला का प्राथमिक उपचार कराया गया और स्वयं नजर बनाए रखी।

केंद्रीय मंत्री की तत्परता और संवेदनशीलता से महिला को समय पर राहत मिल पाई। इलाज के बाद अब उनकी तबीयत स्थिर है। भावुक हुई संगीता झंवर ने हाथ जोड़कर मंत्री का आभार जताया। मंत्री ने स्वयं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा की। उन्होंने लिखा कि, “आज संसद सत्र के स्थगित होने के बाद दिल्ली से अजमेर लौटते समय वंदे भारत ट्रेन में महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। मैंने तुरंत डॉक्टरों की मदद से इलाज सुनिश्चित करवाया। अब वे पूरी तरह ठीक हैं। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

मंत्री ने आगे कहा कि “मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। जरूरतमंद की मदद करना हम सभी का कर्तव्य है।” मंत्री की इस पहल की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है।