10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चलती ट्रेन के टॉयलेट में नाबालिग से जबरदस्ती करने वाले युवक को सात साल की सजा

Jaipur POCSO Court : कोर्ट ने कहा कि 12 साल से कम उम्र की बालिका से लैंगिक अपराध करने वाले अपराधियों से समाज में नैतिकता और बालिकाओं की सुरक्षा का खतरा है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Supriya Rani

May 18, 2024

जयपुर. महानगर-द्वितीय क्षेत्र की पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत (क्रम-3) ने चलती ट्रेन के टॉयलेट में बालिका से जबरदस्ती करने वाले सुनील सिंह (24) को सात साल की सजा सुनाई। साथ ही, 51 हजार रुपए जुर्माना लगाया। कोर्ट ने कहा कि 12 साल से कम उम्र की बालिका से लैंगिक अपराध करने वाले अपराधियों से समाज में नैतिकता और बालिकाओं की सुरक्षा का खतरा है। ऐसी घटनाओं से समाज को बचाना जरूरी है, इस कारण ऐसे अपराधियों के प्रति उदारता नहीं बरती जा सकती। विशेष लोक अभियोजक ललिता संजीव महरवाल ने कोर्ट को बताया कि पीडिता के पिता ने 16 जून 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें कहा कि वह परिवार सहित जोधपुर-जयपुर इंटरसिटी से जयपुर आ रहा था।

ऊपर वाली सीट पर बैठा लडका उसकी बेटी काे बहला-फुसला कर कोच के टॉयलेट में ले गया। परिवादी ने धक्का देकर दरवाजा खोला। पीडिता ने कोर्ट को बताया कि उसके कपडे उतार कर युवक बदतमीजी करने वाला था, लेकिन पिता ने आकर उसे बचा लिया। वहीं, दोषी ने कहा कि उसने अपराध नहीं किया, इसलिए उसे बरी किया जाए। कोर्ट ने दोनों पक्ष सुनकर सजा का आदेश दिया।

यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट ने कहा… बहुमंजिला इमारतों के मास्टर प्लान की पालना नहीं तो सीएस, गृह और यूडीएच सचिव जिम्मेदार