
Aaj Ka Arthik Rashifal 23 March 2021 Money Horoscope 23 March 2021
जयपुर. 23 मार्च 2021 को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर बताते हैं कि आज दो ऐसे योग बन रहे हैं जोकि पेशेवर जीवन के लिए बहुत शुभ साबित होते हैं। आज मंगलवार है, हनुमानजी की पूजा या दर्शन करें, जरूर लाभ मिलेगा।
मेष — व्यापार—व्यवसाय में आज आपको खासा लाभ हो सकता है। खाद्य पदार्थ के व्यवसाय में कुछ समस्याएं रहेंगी। नौकरी में पदोन्नति होने के योग बन रहें है। उच्चाधिकारियों से मुलाकात करने के मौके मिलेंगे।
वृष— साइंस और टैक्नालाजी से संबंधित कारोबार में आज अच्छा लाभ होगा। इन्हीं से संबंधित नौकरी करनेवालों को भी अच्छे नतीजे मिलने वाले हैं। आपकी इनकम भी बढ़ेगी। शेयर में निवेश का अच्छा अवसर है भविष्य में लाभ जरूर मिलेगा।
मिथुन— निर्माण सामग्रियों से संबंधित व्यापार—व्यवसाय और नौकरी में आज महत्वपूर्ण सफलता या लाभ अर्जित करेंगे लेकिन खर्चे भी ज्यादा होंगे। लोहे का काम भी बेहतर बना रहेगा। ऑफिस का माहौल अच्छा बना रहेगा।
कर्क— पुश्तैनी कारोबार के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। धन लाभ होगा जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्राइवेट नौकरी में आपकी मेहनत सफल रहेगी। आज उच्चाधिकारी से मिलेंगे, सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलेगा.
सिंह— आज का दिन कीमती धातुओं यानि सोना—चांदी आदि के कारोबार के लिए खास रहने वाला है। इन धातुओं में निवेश करने के लिए भी आज अच्छा समय रहेगा। नौकरी में आज काम के प्रति सीरियस होने की जरूरत है।
कन्या— बोली लगाने के कारोबार में आपकी चिंता बढ़ सकती है। पुश्तैनी किराना, रेडिमेड गारमेंटस आदि के काम में भी आज अच्छे नतीजों का इंतजार रहेगा. प्राइवेट नौकरी के लिहाज से दिन मिलाजुला है। अधिकारी का व्यवहार सुकून दे सकता है।
तुला— पुश्तैनी बिजनेस में आज धनलाभ का योग बन रहा है। खाद्य पदार्थों के कारोबार में आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। उधारी उगाहने के मामले में स्थितियां आज आपके पक्ष रहेंगी। प्राइवेट नौकरी में विरोधी बढ़ सकते है। पद वृद्धि के लिए अभी संयत बने रहने की आवश्यकता है।
वृश्चिक— डेयरी उत्पाद से संबंधित कारोबार में आज का दिन अच्छा रहने वाला है। रियल स्टेट कारोबारियों की कई दिनों से चल रही समस्या आज सुलझ जाएगी। प्राइवेट जॉब वालों को खूब मेहनत करनी होगी पर वेतन वृद्धि भी हो सकती है।
धनु— आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। व्यवसाय में आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा हालांकि शाम तक स्थिति बढ़िया हो जाएगी। नौकरी में काम के प्रति ईमानदारी बरतें तो लाभ मिलेगा.कारोबार में लाभ मिलेगा लेकिन संचित धन की हानि होगी।
मकर— फुटकर खरीदी बिक्री के कारोबार में आपकी इनकम अच्छी रहेगी लेकिन आज के सितारे आप से काफी खर्च भी कराएंगे। मार्केेटिंग या कमीशन के काम में लाभ मिलेगा। प्राइवेट नौकरी में आज आपको संतुष्टि हासिल होगी।
कुंभ— बिजनेस में आज भाग्य में कुछ कमी के चलते कुछ कार्य अटक सकते हैं लेकिन इनसे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। शेयर मार्केट से संबंधित काम में आज कुछ दिक्कतें पेश आ सकती हैं। प्राइवेट नौकरी में आज का दिन मिला जुला रहने वाला है।
मीन- आईटी सेक्टर के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। ज्वैलर्स के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। प्राइवेट जॉब मे वेतन वृद्धि हो सकती है या ऑफिस में जिम्मेदारी बढ़ सकती है. नौकरी में आज काम में पूरा मन लगेगा।
Published on:
23 Mar 2021 08:09 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
