
Aaj Ka Arthik Rashifal 22 Feb 2021 Money Career Horoscope 22 Feb 2021
जयपुर. रविवार 28 फरवरी 2021 को फाल्गुन माघ के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर बताते हैं कि रविवार को शाम 4 बजकर 21 मिनट तक धृति योग रहेगा। आज छत्र और मित्र नामक शुभ योगों के साथ ही सर्वार्थ सिद्धि और त्रिपुष्कर नामक शुभ योग भी रहेंगे। इन शुभ योगों का प्रभाव जॉब और बिजनेस पर भी पड़ेगा. पुश्तैनी कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। धनु, मकर और मीन राशिवालों के प्राइवेट जॉब में स्थिति बेहतर होगी।
मेष राशि
आज धन लाभ जरूर होगा। बिजनेस में मेहनत करेंगे तो आपको पूरी सफलता मिलेगी। आज आपको किसी बिजनेस आइकन से मिलने का मौका मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी में बेहतर काम करने की कोशिश करेंगे। ऑफिस की जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे।
वृष राशि
आर्थिक मामलों में खासा लाभ मिलेगा। बिजनेस में आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बिजनेस पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा। निवेश करने संबंधी आप की इच्छा पूरी होगी। प्राइवेट जॉब में आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा।
मिथुन राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारिक नजरिए से आज का दिन अच्छा रहेगा। पार्टनरशिप वालों को कोई नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नौकरी में सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। वेतन संबंधी आपकी आकांक्षाएं बढ़ सकती हैं।
कर्क राशि
आज आमदनी में बढ़ौत्तरी होगी। पुश्तैनी कारोबारी काम में ज्यादा मेहनत करनी होगी। बिजनेस पार्टनर के साथ कहीं व्यवसायिक टूर पर जाने का प्लान बन सकता है। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। बॉस के साथ आप ज्यादा समय बिता सकते हैं।
सिंह राशि
बिजनेस के लिए आज का दिन फायदेमंद हो सकता है। नौकरी में भी मेहनत के बल पर सफलता मिल सकती है। आज बिजनेस पार्टनर या क्लाइंट आदि के साथ बातचीत करते समय वाणी पर संयम रखना होगा। पुराने निवेश में लाभ बना रहेगा।
कन्या राशि
आर्थिक लिहाज से आज का दिन बढ़िया है। बिजनेस में आज का दिन खासी सफलता दिलाने वाला रहेगा। निवेश संबंधी आपकी योजनाएं सफल रहेंगी। ऑफिस में सभी कामों को समय पर निपटा लेंगे। आज सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
तुला राशि
आज व्यापार—व्यवसाय का काम आसानी से पूरा होगा पर पैसों से जुड़े बड़े फैसले सोच-समझकर ही लेने चाहिए। कीमती धातुओं में निवेश के लिये दिन ठीक रहेगा। आपको आज पार्टनर का सहयोग जरूर मिलेगा। प्राइवेट नौकरी में ज्यादा काम को लेकर आप तनाव में आ सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी। बिजनेस के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ व्यवसायिक काम के लिए कहीं बाहर जाने के भी योग हैं। नौकरी से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आप बॉस के साथ सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं।
धनु राशि
आज धन लाभ होगा। बिजनेस में आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पुश्तैनी कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। अच्छी या नई नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को किसी बड़ी कंपनी से जॉब का आफर आ सकता है।
मकर राशि
आज पैसों की चिंता कुछ परेशान कर सकती है। आज बिजनेस पार्टनर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कारोबारी नजरिए से आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको पुराने क्लाइंट से आज हर तरह की मदद मिल सकती है। ऑफिस के कामों में अधिक समय लग सकता है।
कुंभ राशि
आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बिजनेस में आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। नए व्यवसायिक संबंधों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी करनेवालों के लिए आज का दिन फेवरेबल है। अधिकारी आज आपको कोई गिफ्ट दे सकते हैं।
मीन राशि
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा या लाभ हो सकता है। नौकरी में आपके काम से अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ कहीं टूर पर जाने का प्लान बना सकते हैं जोकि लाभप्रद साबित होगा।
Published on:
28 Feb 2021 09:20 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
