
Aaj Ka Love Rashifal 21 April 2021 Love Horoscope 21 April 2021
जयपुर. 21 अप्रैल 2021 को चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन है, आज मां सिद्धिदात्री की पूजा की जा रही है। दुर्गा नवमी के साथ ही आज राम नवमी भी मनाई जा रही है। ज्योतिषाचार्य पंडित दिनेश शर्मा बताते हैं कि बुधवार को श्रीगणेश, मां दुर्गा की पूजा करें. दांपत्य व प्रेम सुख की कामना पूरी करने के लिए श्रीराम के साथ ही सीताजी की भी पूजा करें। संभव हो तो सुंदरकांड का पाठ करें। जरूरतमंदों को दान दें।
मेष राशि
नए प्रेम संबंध में आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। वर्तमान के प्रेम संबंधों में किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन सुखी बना रह सकता है। आज लव पार्टनर या लाइफ पार्टनर के साथ कुछ समय जरूर बिताएं.
वृष राशि
शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। दांपत्य सुख में आ रही बाधाएं आज खत्म हो जाएंगी। आज कोई लव ऑफर मिल सकता है। प्रेमी-प्रेमिका से रिश्ता मजबूत होगा.
मिथुन राशि
प्रेम संबंधों में आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। लवमेेट से रिश्तों में मजबूती का अच्छा परिणाम मिलेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। नए प्रेम प्रसंग के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है।
कर्क राशि
आज आपकी नये विपरीत लिंगियों में रुचि बढ़ेगीण् आज प्रेम संबंधों के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। जीवनसाथी से रिश्ता और बेहतर होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहने से पार्टनर के लिए शापिंग आदि में समय दे सकेंगे।
सिंह राशि
आज आपको प्रेम या दांपत्य संबंधों से धनलाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन खुशनुमा बना रहेगा। लवमेट या लाइफ पार्टनर को कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। जीवनसाथी आज हर काम में आपका साथ देंगे.
कन्या राशि
प्रेम के लिहाज से आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। लवमेट या लाइफ पार्टनर से किसी शुभ समाचार के मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आज प्रेमीकृप्रेमिका या जीवनसाथी के साथ मनोरंजन में पैसे खर्च हो सकते हैं।
तुला राशि
आज आपको अपने पार्टनर के कामकाज पर भी ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि के अविवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैंण् आज का दिन प्रेमीकृप्रेमिका या जीवनसाथी के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है।
वृश्चिक राशि
आज का दिन अच्छा बीतेगा। आज लवमेट से मुलाकात हो सकती है। आज आपका मन नए विपरीत लिंगी लोगों में लगेगा। प्रेमीकृप्रेमिका या जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक सुख मिलेगा।
धनु राशि
आज लव लाइफ में नये रास्ते खुलेंगे। युवा प्रेमियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। प्रेमी-प्रेेमिका या जीवनसाथी आज आपका पूरा साथ देंगे। विवाहितों के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। पार्टनर से रोमांस का खासा समय मिलेगा.
मकर राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके लवमेट के कई दिनों से रूके हुए काम पूरे हो सकते है। प्रेमीकृप्रेमिका या जीवनसाथी के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज वैवाहिक रिश्तों की बात भी हो सकती है।
कुंभ राशि
आज आपका प्रेम पक्ष मजबूत होगा। आज कोई नया प्रेम प्रसंग शुरु हो सकता है। आज का दिन लवमेट के लिए खुशनुमा रहने वाला है पर जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। उन्हें मनाने के लिए भरसक कोशिश करनी होगी.
मीन राशि
युवाओं के लिए आज का दिन रोमांचक रहने वाला है। आज के दिन कोई नया लव ऑफर मिल सकता है। पार्टनर से आज मुलाकात कुछ कठिन हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
Published on:
21 Apr 2021 09:23 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
