
Aaj Ka Panchang 11 March 2021 Today Panchang 11 March 2021
जयपुर. आज 11 मार्च 2021 को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी है और दिन गुरुवार है। आज त्रयोदशी तिथि दोपहर 2 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जायेगी। इसके साथ ही आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। गुरुवार को सूर्योदय धनिष्ठा नक्षत्र में होगा। गुरुवार को धनिष्ठा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग बन रहा है। इसके अलावा सुबह 9 बजकर 24 मिनट तक शिव योग रहेगा। उसके बाद सिद्ध योग लग जायेगा। साथ ही आज ही के दिन चंद्रमा और बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। आज भगवान शिव का अभिषेक करें, विष्णुजी की पूजा करें। जरूरतमंदों को दान दें।
फाल्गुन कृष्ण, त्रयोदशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवंत् 2077।
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 20, शक संवत् 1942
सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 28, रज्जब 26, हिजरी 1442 ।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिणगोल, बसन्त ऋतु:।
चंद्रमा प्रातः 09 बजकर 21 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।
त्रयोदशी तिथि अपराह्न 02 बजकर 40 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ।
घनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 45 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ
शिव योग प्रातः 09 बजकर 24 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ।
वणिज करण अपराह्न 02 बजकर 40 मिनट तक उपरांत शकुनि करण का आरंभ।
दिशाशूल: दक्षिण
आज के व्रत त्योहार : महाशिवरात्रि व्रत
सूर्योदय 11 मार्च : सुबह 06 बजकर 35 मिनट।
सूर्यास्त 11 मार्च : शाम 06 बजकर 27 मिनट।
आज का शुभ मुहूर्त:
अमृत काल सुबह 11 बजे से रात के 12 बजकर 42 मिनट तक।
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि बेला शाम को 6 बजकर 15 मिनट से 6 बजकर 39 मिनट तक।
निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक।
ब्रह्म मुहूर्त 12 मार्च की सुबह 4 बजकर 57 मिनट से 5 बजकर 46 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
यमगंड सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक।
गुलिक काल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक।
भद्रा दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से 2 बजकर 48 मिनट तक।
पंचक सुबह के 9 बजकर 21 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक।
दिन का चौघड़िया
शुभ (वार वेला) – 06:43 बजे से 08:11 बजे तक
रोग – 08:11 बजे से 09:40 बजे तक
उद्बेग – 09:40 बजे से 11:08 बजे तक
चर – 11:08 बजे से 12:36 बजे तक
लाभ – 12:36 बजे से 14:05 बजे तक
अमृत – 14:05 बजे से 15:33 बजे तक
काल (काल वेला) – 15:33 बजे से 17:02 बजे तक
शुभ (वार वेला) – 17:02 बजे से 18:30 बजे तक
रात का चौघड़िया
अमृत – 18:30 बजे से 20:02 बजे तक
चर – 20:02 बजे से 21:33 बजे तक
रोग – 21:33 बजे से 23:04 बजे तक
काल – 23:04 बजे से 00:36 बजे तक
लाभ (काल रात्रि) – 00:36 बजे से 02:07 बजे तक
उद्बेग – 02:07 बजे से 03:39 बजे तक
शुभ – 03:39 बजे से 05:10 बजे तक
अमृत – 05:10 बजे से 06:42 बजे तक
Published on:
11 Mar 2021 07:09 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
