25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchang Today 17 march 2021 जानें आज का पंचांग, चौघड़िया, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल

17 march 2021 Panchang Todays Hindi Panchang 17 march 2021 rahukaal shubh muhurat Aaj Ka Panchang date panchang 2021 shubh muhurat for marriage ceremony 2021 calendar january february 2021 today's nakshatra and tithi magh month 2021 march 17 , 2021 gujarati calendar 2021 march malayalam calendar 2021 march todays hindi panchang 18 march 2021 rahukaal Choghadiya

2 min read
Google source verification
Aaj Ka Panchang 17 March 2021 Today Panchang 17 March 2021

Aaj Ka Panchang 17 March 2021 Today Panchang 17 March 2021

जयपुर. 17 मार्च 2021 को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और बुधवार का दिन है। आज विनायक गणेश चतुर्थी व्रत किया जायेगा। सूर्योदय भरणी नक्षत्र में होगा, जो दिनभर रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि बु‌धवार को भरणी नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग बन रहा है। साथ ही सुबह 8 बजकर 59 मिनट से वैधृति योग रहेगा। सुबह 10 बजकर 14 मिनट से रात 11 बजकर 29 मिनट तक स्वर्ग लोक की भद्रा रहेगी। शुक्र देव आज मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सुबह 3 बजकर 1 मिनट पर शुक्र मीन राशि पर प्रवेश करेंगे और 10 अप्रैल की सुबह 6 बजकर 28 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। आज गणपतिजी की पूजा कीजिए, जरूरतमंदों को दान दें।

फाल्गुन शुक्ल, चतुर्थी, बुधवार, विक्रम संवत 2077।
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 26, शक संवत 1942
सौर चैत्र मास प्रविष्टे 04, शब्वान 03, हिजरी 1442।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिणगोल, बसंत ऋतु:।
चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।
चतुर्थी तिथि रात्रि 11 बजकर 29 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ
अश्विनी नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 31 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ।
ऐंद्र योग प्रातः 08 बजकर 58 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ
वणिज करण पूर्वाह्न 10 बजकर 14 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ।

सूर्योदय 17 मार्च : सुबह 06 बजकर 28 मिनट पर
सूर्यास्त 17 मार्च : शाम 06 बजकर 30 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्तः
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 19 मिनट से 06 बजकर 43 मिनट तक।
निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक।
रवि योग सुबह 06 बजकर 29 मिनट से 07 बजकर 31 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः
यमगंड सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक रहेगा।
भद्राकाल सुबह 10 बजकर 11 मिनट से रात्रि 11 बजकर 28 मिनट तक।
गुलिक काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक रहेगा।
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक।

दिन का चौघड़िया

लाभ – 06:37 बजे से 08:06 बजे तक
अमृत – 08:06 बजे से 09:36 बजे तक
काल (काल वेला) – 09:36 बजे से 11:05 बजे तक
शुभ – 11:05 बजे से 12:35 बजे तक
रोग (वार वेला) – 12:35 बजे से 14:04 बजे तक
उद्बेग – 14:04 बजे से 15:34 बजे तक
चर – 15:34 बजे से 17:03 बजे तक
लाभ – 17:03 बजे से 18:32 बजे तक

रात का चौघड़िया
उद्बेग – 18:32 बजे से 20:03 बजे तक
शुभ – 20:03 बजे से 21:33 बजे तक
अमृत – 21:33 बजे से 23:04 बजे तक
चर – 23:04 बजे से 00:34 बजे तक
रोग – 00:34 बजे से 02:05 बजे तक
काल – 02:05 बजे से 03:35 बजे तक
लाभ (काल रात्रि) – 03:35 बजे से 05:06 बजे तक
उद्बेग – 05:06 बजे से 06:36 बजे तक

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग