
Aaj Ka Panchang 22 February 2021 Today Panchang 22 February 2021
जयपुर. 22 फरवरी 2021 को माघ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी शाम 5 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि रविवार की रात से चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में आ चुका है। इसके साथ ही सोमवार को पूरा दिन प्रीति योग रहेगा। सूर्योदय मृगशिरा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 8.40 तक रहेगा। इसके बाद दिन भर आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। सोमवार को पहले मृगशिरा नक्षत्र होने से आनंद, सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के शुभ योग बन रहे हैं. इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग भी बन रहा है। आज शिवपूजन करें और जरूरतमंदों को दान करें।
माघ शुक्ल दशमी सोमवार विक्रम सम्वत् 2077।
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 03 शक सम्वत् 1942
सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 11 रज्जब 09, हिजरी 1442।
सूर्यउत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतुः।
चंद्रमा दिन-रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।
दशमी तिथि सायं 05 बजकर 17 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ
मृगशिरा नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 58 मिनट तक उपरांत आद्रा नक्षत्र का आरंभ
प्रीति योग अगले दिन तड़के 05 बजकर 22 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ।
गर करण सायं 05 बजकर 17 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ।
दिशाशूल: पूर्व।
आज का शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से 03 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06 बजकर 53 मिनट से 10 बजकर 58 मिनट तक।
रवि योग पूरा दिन रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक।
यमगंड सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।
गुलिक काल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक रहेगा।
Published on:
22 Feb 2021 08:40 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
