
Aaj Ka Panchang 6 February 2021 Today Panchang 6 February 2021
जयपुर. 6 फरवरी 2021 यानि शनिवार का दिन कई शुभ और अशुभ योग का दिन है। ज्योतिषाचार्य पंडित एमकुमार शर्मा बताते हैं कि आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की उदया तिथि नवमी सुबह 8 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। शनिवार शाम 4 बजकर 37 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। शाम 6 बजे तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। शनिवार को पहले अनुराधा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग बनेगा. इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग बन रहा है। इसके अलावा सूर्योदय से सुबह 8 बजकर 14 मिनट तक यायीजयद योग रहेगा। आज शनिदेव की उपासना करें. जरूरतमंदों को यथाशक्ति दान करें।
आज का पंचांग 6 फरवरी
माघ कृष्णए नवमीए शनिवार विक्रम संवत् 2077।
राष्ट्रीय मिति माघ 17 शक संवत् 1942
सौर माघ मास प्रविष्टे 24 जमादि उल्सानी 23 हिजरी 1442।
सूर्य उत्तरायण दक्षिण गोल शिशिर ऋतु।
चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।
नवमी तिथि प्रातः 08 बजकर 14 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ
अनुराधा नक्षत्र सायं 05 बजकर 18 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ।
ध्रुव योग सायं 04 बजकर 37 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ
गर करण प्रातः 08 बजकर 14 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ।
दिशाशूल: पूर्व।
आज के शुभ मुहूर्तः
अमृत काल सुबह 07 बजकर 24 मिनट से 08 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 25 मिनट से 03 बजकर 09 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 53 मिनट से 06 बजकर 17 मिनट तक।
निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजकर 01 मिनट तक।
आज के अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।
यमगंड दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
गुलिक काल सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
Published on:
06 Feb 2021 08:32 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
