24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchang Today 6 march 2021 जानें आज का पंचांग, चौघड़िया, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल

6 march 2021 Panchang Todays Hindi Panchang 6 march 2021 rahukaal shubh muhurat Aaj Ka Panchang date panchang 2021 shubh muhurat for marriage ceremony 2021 calendar january february 2021 today's nakshatra and tithi magh month 2021 march 6 , 2021 gujarati calendar 2021 march malayalam calendar 2021 march todays hindi panchang 7 march 2021 rahukaal

2 min read
Google source verification
Aaj Ka Panchang 6 March 2021 Today Panchang 6 March 2021

Aaj Ka Panchang 6 March 2021 Today Panchang 6 March 2021

जयपुर. 6 मार्च 2021 , शनिवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि अष्टमी तिथि सायं 06 बजकर 11 मिनट तक रहेगी. इसके उपरांत नवमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी. आज सूर्योदय ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। शनिवार को ज्येष्ठा नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग बन रहा है। इसके साथ ही सायं 06 बजकर 09 मिनट तक वज्र योग और इसके उपरांत सिद्धि योग रहेगा। आज शनिदेव की पूजा करें और जरूरतमंदों को दान करें।

फाल्गुन कृष्णा अष्टमी, शनिवार, विक्रम संवत् 2077।
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 15, शक संवत् 1942
सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 23, रज्जब 21, हिजरी 1442।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिणगोल, बसंत ऋतु।
चन्द्रमा रात्रि 09 बजकर 38 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।
अष्टमी तिथि सायं 06 बजकर 11 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ
ज्येष्ठा नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 38 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ
वज्र योग सायं 06 बजकर 09 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ।
बालव करण प्रातः 07 बजकर 03 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ।

दिशा शूल पूर्व दिशा

आज के व्रत त्योहार जानकी व्रत (मतान्तर)

सूर्योदय 6 मार्च: सुबह 06 बजकर 41 मिनट पर
सूर्यास्त 6 मार्च: शाम 06 बजकर 24 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक।
अमृत काल दोपहर 1 बजकर 12 मिनट से 2 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 12 मिनट से 06 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः
गुलिक काल सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट रहेगा।
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।
यमगंड दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।

6 मार्च 2021 का चौघड़िया 6 March 2021 Ka Choghadiya

दिन का चौघड़िया
काल (काल वेला) – 06:47 बजे से 08:15 बजे तक
शुभ – 08:15 बजे से 09:42 बजे तक
रोग – 09:42 बजे से 11:10 बजे तक
उद्बेग – 11:10 बजे से 12:38 बजे तक
चर – 12:38 बजे से 14:05 बजे तक
लाभ (वार वेला) – 14:05 बजे से 15:33 बजे तक
अमृत – 15:33 बजे से 17:00 बजे तक
काल (काल वेला) – 17:00 बजे से 18:28 बजे तक

रात का चौघड़िया
लाभ (काल रात्रि) – 18:28 बजे से 20:00 बजे तक
उद्बेग – 20:00 बजे से 21:33 बजे तक
शुभ – 21:33 बजे से 23:05 बजे तक
अमृत – 23:05 बजे से 00:37 बजे तक
चर – 00:37 बजे से 02:09 बजे तक
रोग – 02:09 बजे से 03:42 बजे तक
काल – 03:42 बजे से 05:14 बजे तक
लाभ (काल रात्रि) – 05:14 बजे से 06:46 बजे तक