
Aaj Ka Panchang 8 February 2021 Today Panchang 8 February 2021
जयपुर. 8 फरवरी 2021 को माघ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और सोमवार का दिन है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज द्वादशी तिथि पूरा दिन रहेगी। आज तिल द्वादशी है, दोपहर पहले 11 बजकर 30 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही दोपहर 3 बजकर 21 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा। सोमवार को पहले मूल नक्षत्र होने से लुंबक और बाद में पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से उत्पात नामक अशुभ योग बन रहे हैं। आज भगवान शिव की पूजा करें। जरूरतमंदों को दान दें।
आज का पंचांग 8 फरवरी :
राष्ट्रीय मिति माघ 19 शक संवत् 1942
माघ कृष्ण द्वादशी सोमवार, विक्रम संवत् 2077।
सौर माघ मास प्रविष्टे 26 जमादि उल्सानी 25, हिजरी 1442 ।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।
चंद्रमा दिन-रात धनु राशि पर संचार करेगा।
द्वादशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 20 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ
मूल नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 21 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का आरंभ।
हर्षण योग पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ
कौलव करण सायं 04 बजकर 04 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ।
दिशाशूल- पूर्व
आज के व्रत व त्योहार – षट्तिला एकादशी व्रत (वैष्णव), तिल द्वादशी।
आज के शुभ मुहूर्त:
अमृत काल सुबह 09 बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 44 मिनट तक।
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 26 मिनट से 03 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 55 मिनट से 06 बजकर 19 मिनट तक।
निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजकर 01 मिनट तक।
आज के अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक।
यमगंड सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक रहेगा।
गुलिक काल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक रहेगा।
Published on:
08 Feb 2021 09:16 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
