
,,,,
आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ
यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ
अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 1 और भाग्यांक 6 है। इसके मायने यह है की आज के दिन में जहां एक और ऊंचे दर्जे की प्रबंधकीय दक्षता की ऊर्जा उपलब्ध रहेगी। वहीं दूसरी ओर आनंद और उल्लास से जुड़ी सकारात्मक ऊर्जा भी काम में ली जा सकेगी। संगीत नाट्य फिल्में अन्य प्रकार के मनोरंजन के साधनों को धन की अच्छी उपलब्धता मिलेगी। साथ में अगर आप इस क्षेत्र के अंदर कार्य कर रहे हैं तो आज के दिन किए गए प्रयासों को अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद रहेगी। किसी ऐसे अवसर पर जहां थोड़ी निराशाजनक परिस्थितियां हो उससे डर कर पीछे हटने की अपेक्षा और अधिक प्रयत्न करते हुए आगे बढ़ने का मार्ग चुनने पर भविष्य उज्जवल रहने की संभावना रहेगी। मूलांक 1, 2,3, 5, 6 और 7 वालों के लिए दिन बेहतर रहने की संभावना है।
टैरो कार्ड में आज का कार्ड 'द व्हील आफ फॉर्चून' के साथ '9 ऑफ कप्स' है। आज का दिन भाग्य की ताकत से बदलते हुए परिवेश में तेज गतिविधियों के माध्यम से अपने खुद के विजन को अपने खुद के दृष्टिकोण को बेहतर इस्तेमाल के साथ सही समझौते करके अपना समर्थन उन लोगों को देकर जो इसकी उम्मीद करते हैं। लोगों को प्रोत्साहित करके और एक साथ टीम वर्क के साथ आज के दिन को बेहतर बनाने के प्रयास जो लोग करेंगे। आज के दिन का अच्छा उपयोग कर पाएंगे आज के दिन में उपरोक्त सभी तरह की ऊर्जा विद्यमान है। आपका दृष्टिकोण आपका साहस और आपके कार्य आपके कार्यों के परिणामों की दिशा निर्धारित करेंगे। कुछ ऐसे व्यक्ति घटनाएं या संयोग आज के दिन में उपलब्ध हैं।
वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
सनसाइन के अनुसार आज का दिन कार्यस्थल पर आपस में सहयोग प्रदान करते हुए उच्च स्तर के प्रबंधकीय दक्षता के साथ बेहतर परिणाम देने में सक्षम दिन रहेगा। उच्चाधिकारी और साथी कर्मियों के बीच अच्छा समन्वय दिखाई देगा। कुछ ऐसे लोगों की मदद भी हो सकेगी जो काफी दिनों से निराशाजनक स्थिति से बाहर आने का प्रयत्न कर रहे थे।
मूनसाइन के अनुसार आज का दिन साथी के साथ आपसी संबंधों में प्रेम और सौहार्द्र के साथ बीतने की संभावना है। किसी तीसरे द्वारा कूटनीतिक रूप से साथी को प्रभावित करने के प्रयासों पर भी नजर रखनी होगी।
कैसा रहेगा साप्ताहिक दाम्पत्य राशिफल
दांपत्य जीवन के लिए आने वाला सप्ताह मिली जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा। एक ओर जहां संबंधों में मधुरता बढ़ने से आनंद की अनुभूति होगी वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं तनावग्रस्त रखेंगी। आर्थिक जिम्मेदारियों पर बेहतर प्रबंधन से हुई बचत को निवेश करने के मुद्दों पर भी विचार भिन्नता हो सकती है। सप्ताह का प्रथम भाग आपकी प्रेम और आनंद में गुजर सकता है। सप्ताह के मध्य भाग में परिवार के किसी व्यक्ति की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। सप्ताह का अंतिम भाग किसी बड़ी खरीद के विचार विमर्श में गुजरने की संभावना है।
आपका सवाल
प्रश्न: घर के बाहर अशोक के पत्ते की बंदरवाल को ही शुभ क्यों माना जाता है?
उत्तर: घर के बाहर लगाए गए बंदरवाल में अशोक के पत्तों का उपयोग इसलिए किया जाता है कि अशोक के पत्ते सारी नकारात्मकता को सोख कर घर में प्रवेश से पहले ही खुशी और आनंद से जुड़ी अनुभूति की सकारात्मकता प्रदान करते हैं। अशोक का वृक्ष जिस आंगन में लगा होता है वहां निराशा का भाव कम देर ही टिकता है इसी प्रकार अशोक के पत्तों को घर के द्वार पर सजाने से न केवल निराशा दूर भागती है बल्कि शुभ ता और प्रसन्नता भी घर में प्रवेश करने वाले के साथ साथ अंदर आ जाती है।
आज का दैनिक राशिफल ज्यो पं चंदन श्याम नारायाण व्यास पंचांगकर्ता के साथ
मेष:- मित्रों के सहयोग से निजी समस्या का समाधान होगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। अधिकारों का गलत प्रयोग नहीं करें। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा।
वृषभ:- लंबे समय के बाद व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें। समय अनुकूल है। उसका सदुपयोग करें। यात्रा सम्भव है।
मिथुन:- आज धार्मिक आस्था बढ़ेगी। कार्य के प्रतिदृढ़ता आपको आज कार्य में अनुकूल सफलता दिलवाने वाली है। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। विरोध होगा।
कर्क:- जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यव्सायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कार्य सफल होंगे। क्रोध न करें।
सिंह:- आज दिन व्यस्ता पूर्वक रहेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यव्सायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेगी। घर परिवार में मांगलिक आयोजनों में व्यस्त रहेगा।
कन्या:- आप व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें अन्यथा दिक्कते बढ़ सकती है। निजी जीवन में भी ध्यान दें। सन्तान के रुके व्यवहार के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। व्यापार में मन नही लगेगा।
तुला:- आज का दिन कई अनुभवों से युक्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपकी सफलता के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। निजी खर्च बढ़ेंगे। समय का दुरुपयोग न करें।
वृश्चिक:- आय से अधिक खर्च न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आपके प्रयासों से व्यवसाय का तनाव समाप्त हो सकेगा। कारोबार में नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। आज खान-पान में विशेष सावधानी रखें।
धनु:- आज व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग है। जोखिम भरे कार्य से बचना चाहिए। कार्य व्यवसाय में सफलता मिल सकेगी। दोस्तों के साथ आज यात्रा के योग बन रहे हैं। आज किसी से मजाक न करें मुसीबत बन सकता है।
मकर:- अपनी सोच को बदलें। दूसरों को नीचा दिखाने का प्रयास न करें। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयत्न करें सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। पिता से मनमुटाव हो सकता है। क्रोध न करें।
कुम्भ:- दिन की शुरुआत से ही कार्य प्रभावित होंगे। आय में वृद्धि होगी। अपनी बुद्धिमानी से आर्थिक स्थिति सुधारेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। जल्दबाजी में कोई काम न करें।
मीन:- आज यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। दोस्तों से भेंट, उपहार मिलेगा।
ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पंडित घनश्यामलाल स्वर्णकार के साथ
शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत: 1444
मु. मास: जिलहिज-21
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: वर्षा
मास: प्र.श्रावण (शुद्ध)
पक्ष: कृष्ण
शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज रेवती नक्षत्र में यथाआवश्यक विवाह, गृह-प्रवेश, देव-प्रतिष्ठा, विपणि-व्यापारारम्भ, मशीनरी प्रा. सगाई व रोका, कूपारम्भ व हलप्रवहण आदि के शुभ मुहूर्त हैं। अष्टमी जया संज्ञक तिथि सायं 06-45 बजे तक, तदन्तर नवमी रिक्ता संज्ञक तिथि प्रारम्भ हो जायेगी। अष्टमी तिथि में नाचना, स्त्री, रत्न, अलंकार, युद्ध, शस्त्रधारण, वास्तु कर्म, चित्रकारी, विवाह, वधू-प्रवेश व प्रतिष्ठादिक के कार्य सिद्ध होते हैं। नवमी तिथि में विग्रह, कलह, जुआ आदि कार्य करने योग्य हैं।
श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज सूर्योदय से प्रात: 07-26 बजे तक अमृत, प्रात: 09-08 बजे से पूर्वाह्न 10-14 बजे तक शुभ तथा दोपहर बाद 02-14 बजे से सूर्यास्त तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 12-04 बजे से दोपहर 12-59 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त हैं, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।
दिशाशूल: सोमवार को पूर्व दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है, पर चंद्र स्थिति के अनुसार आज सायं 06-59 बजे तक उत्तर दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है। इसके बाद चंद्रवास पूर्व दिशा की यात्रा के लिए लाभप्रद रहेगा।
राहुकाल: प्रात: 7-30 बजे से प्रात: 9-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।
चंद्रमा: चंद्रमा सायं 06-59 बजे तक मीन राशि में तदुपरान्त मेष राशि में होगा।
नक्षत्र: रेवती ‘‘मृदु व तिङर््यंमुख’’ संज्ञक नक्षत्र सायं 06-59 बजे तक, तदुपरान्त अश्वनी ‘‘क्षिप्र व तिङर््यंमुख’’ संज्ञक नक्षत्र है। रेवती नक्षत्र में देवघर, मन्दिर, अलंकार, विवाह, जनेऊ, जल व स्थल सम्बन्धी कार्य और अश्विनी नक्षत्र में यात्रा, दवा, अलंकार, विद्या व विवाहांग कार्य कार्य करने योग्य हैं। रेवती व अश्विनी दोनों गण्डान्त संज्ञक नक्षत्र भी हैं।
योग: अतिगण्ड नामक नैसर्गिक अशुभ योग दोपहर 12-33 बजे तक, तदुपरान्त सुकर्मा नामक नैसर्गिक शुभ योग है।
करण: बालव नामकरण प्रात: 07-22 बजे तक, तदन्तर कौलव व तैतिलादि करण क्रमश: हैं।
व्रतोत्सव : आज श्रावण वन सोमवार व्रत, पंचक सायं 06-59 बजे तक तथा गण्डमूल सम्पूर्ण दिवारात्रि है।
आज जन्म लेने वाले बच्चे: आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (दो, चा, ची, चू, चे) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। सायं 06-59 बजे तक जन्मे जातकों की जन्म राशि मीन व इसके बाद जन्मे जातकों की जन्म राशि मेष है। मीन राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति व मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। इनका जन्म स्वर्णपाद से है। सामान्यत: ये जातक बुद्धिमान, माता-पिता की सेवा करने वाले, कुशाग्र बुद्धि, कला-कुशल, सौम्य, सर्वप्रिय और अच्छा परामर्श देने वाले होते हैं। इनका भाग्योदय लगभग 25-26 वर्ष की आयु के बाद होना प्रारम्भ हो जाता है। मीन राशि वाले जातकों को प्रयत्न करते रहना चाहिए। लाभ निश्चित मिलेगा। कार्यों में प्रगति का अनुभव होगा। स्वास्थ्य प्राय: ठीक रहेगा।
Published on:
09 Jul 2023 07:42 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
