13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 14 july : जानिए आज क्या कहता है आपका भाग्य बता रहे हैं तीन ज्‍योतिषाचार्य

पढ़े तीन ज्‍योतिषियों से राशिफल स‍मेत फैमिली एस्‍ट्रो स्‍पेशल सिर्फ पत्रिका पर

7 min read
Google source verification

जयपुर

image

Shipra Gupta

Jul 13, 2023

rashifal.png

,,,,

आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्‍त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।

ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 5 और भाग्यांक 1 है। इसके मायने यह है कि आज के दिन में बहुत बेहतरीन अर्थव्यवस्था की समझ रखने वाली ऊर्जा विद्यमान है। इसके साथ आर्थिक जगत के कार्य क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को विशेष रूप से सक्रिय रहने और ऐसे कार्यों को लगातार करने की ऊर्जा उपलब्ध रहेगी। जिनमें आर्थिक समस्याओं के निराकरण और कुशल प्रबंधन जुड़े हुए हो सभी तरह के नए आर्थिक समझौते और पुराने कार्यों को सही तरह से निष्पादित करने से संबंधित कार्य आज के दिन में विशेष तौर पर किए जा सकेंगे। 1,4,7,2,3, 5 और 9 वालों के लिए आज विशेष दिन है।

टैरोकार्ड में आज का कार्ड 'चेरियट' के साथ 'फाईव ऑफ वेंडस' है। आज सफलता का दिन कोशिश करने पर उन चीजों में भी सफल हो सकते हैं जिनमें पिछले दिनों आपको कठिनाइयां हुई थी। अपनी योग्यताओं और मित्रों सहयोगीयों के साथ अपने परिजनों की मदद से उन कार्यों में भी सफल होने की संभावना आज के दिन में छुपी है। जिनमें पहले कभी निराशा जनक स्थिति रही हो इसके साथ आज आगे के लिए भी आप योजना बना सकते हैं। साथ में अपने खुद को आगे रखते हुए मी फर्स्ट की भावना के साथ अगर आगे बढ़ेंगे तो पिछले दिनों के तनाव को दूर कर पाएंगे। व्यवस्थाओं पर पूरा नियंत्रण आपके लिए अधिक फायदेमंद साबित होगा।

वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)

सनसाइन के अनुसार कार्यस्थल पर आज सामंजस्य पूर्ण व्यवहार के साथ न केवल एक दूसरे के कार्यों की समीक्षा की जाएगी साथ में अर्थव्यवस्था को लेकर के विशेष रुप से कार्य योजनाएं बनेंगी। भविष्य के लिए किस तरह काम करना है इसका एक रोडमैप तैयार होने की संभावना रहेगी साथ में पिछले किए गए कार्यों को आपस में मिल बैठकर सूझबूझ के साथ निपटाया जाएगा।

मूनसाइन के अनुसार साथी के लिए अच्छी अर्थव्यवस्था को सुनिश्चित करने से संबंधित मदद और योजनाएं बनाने में सहयोग का आदान-प्रदान हो सकता है। साथ मिलकर भी आर्थिक योजनाएं बन सकती हैं जो भविष्य के अच्छे रिश्तो की नीम की तरह से काम करेगा। कुशल प्रबंधन और भावनात्मक तीव्रता एक साथ कैसे काम करती है यह देखने का दिन आज का है।


कैसा रहेगा साप्ताहिक नौकरीपेशा राशिफल

नौकरीपेशा लोगों के लिए आने वाला सप्ताह थोड़ा मुश्किलों भरा हो सकता है। जहां एक और उच्च अधिकारी कार्य विशेष के लिए दबाव बनाते दिखाई देंगे। वही पारिवारिक और भावनात्मक जिम्मेदारियां कुछ रिलैक्स चाहेंगी ऐसे में संतुलन बिगड़ना तय है। आर्थिक असंतुलन भी चिंता बढ़ाएगा सप्ताह का प्रथम भाग तनावपूर्ण वातावरण में और अधिक जिम्मेदारियों के साथ काम की स्थितियां उत्पन्न करेगा। वही सप्ताह का मध्य भाग अधिक आर्थिक जिम्मेदारियों के लिए अतिरिक्त धन की व्यवस्था के लिए मशक्कत करते दिखाई दे सकते हैं। सप्ताह का अंत परिवार के साथ आनंद पूर्ण स्थितियों के लिए समय निकालने के तनाव के बीच कार्य का संतुलन बनाने में खर्च हो सकता है।

आपका सवाल

प्रश्न:उत्तर मुखी घर को शुभ क्यों माना जाता है?

उत्तर: उत्तर मुखी भवन सर्वाधिक श्रेष्ठ रहने के लिए माने जाते हैं। ऐसा माना जाता है की उत्तर मुखी भवन में रहने वाले लोग अगर प्रवृत्ति से उग्र है या किसी तनाव से ग्रस्त हैं आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं तो इन सभी स्थितियों में उत्तर मुखी भवन में रहने के थोड़े दिनों बाद इन सभी समस्याओं के निराकरण धीरे-धीरे होने लगते हैं। स्वभाव में बदलाव आता है विनम्रता और ज्ञान दोनों का स्तर बढ़ता है। इन्हीं गुणों के कारण अर्थव्यवस्था अच्छी होने लगती है और तनावपूर्ण स्थितियों की अपेक्षा संतोष और आनंद से भरे जीवन की ओर अपने आप अग्रसर होने लगते हैं। इसका मुख्य कारण उत्तर दिशा से सबसे कम तापमान की उपलब्धता रहती है। और दूसरा कारण उत्तर दिशा अध्यात्म और ज्ञान की दिशा भी है इस तरह मुख किए भवन में रहने वाले हमेशा ज्ञान की खोज में लगे रहते हैं। जो मिलता है उसमें संतुष्ट रहते हैं और पारस्परिक आनंद और सौहार्द्र पूर्वक व्यवहार करने की कोशिश करते हैं। इसलिए हम कह सकते हैं की जो लोग उत्तर मुखी भवन में रहते हैं । वे अपेक्षाकृत अपने प्रारब्ध को जीते हुए संतोषप्रद जीवन की ओर अग्रसर होते हैं और पुण्य कार्यों में संलग्न रहने का प्रयास करते हैं।

आज का दैनिक राशिफल ज्यो पं चंदन श्याम नारायाण व्यास पंचांगकर्ता के साथ

मेष:- समय की अनुकूलता का आभास होगा। परिवार जनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है। जमीन जायदाद से सम्बंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

वृषभ:- दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। लेन देन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेट होंगी। निवेश से लाभ संभव।

मिथुन:- कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा। समय अपने पराये की पहचान करा देगा। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन आएगा। वाहन सुख संभव। यात्रा हो सकती है।

कर्क:- आप की चंचलता के कारण सम्बन्ध कमजोर होंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझे उसके प्रति समर्पित रहें तो ही आप सफल होंगे। शेयर वायदा से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करें। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।

सिंह:- समय रहते कार्यो को पूर्ण करें। लम्बे समय स्व भूमि सम्बन्धी कार्य रुका हुआ है, उसके प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं। समय रहते कार्यवाही करें। अन्यता भारी नुकसान का सामना करना पड सकता है।

कन्या:- किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। हिम्मत से आगे बढ़े सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

तुला:- कार्यो में रुकावट आ सकती है। कार्य स्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।

वृश्चिक:-मांगलिक कार्यो में खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र बनेंगे। धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी। रिश्तों में दरार आ सकती है।

धनु:- पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। व्यपार में परिवर्तन के योग है। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।

मकर:- अपने प्रोफेशन से आप न खुश है। समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ेगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

कुम्भ:-अपने सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाए। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।


मीन:-हितकारी समय चल रहा है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। महत्वपूर्ण अनुबंध आज हो सकते हैं। नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे। समय पर कार्य करना सीखें।

ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पंडित घनश्यामलाल स्वर्णकार के साथ

शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत : 1444
मु. मास: जिलहिज-25
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: वर्षा
मास: प्र.श्रावण (शुद्ध)
पक्ष: कृष्ण

शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज रोहिणी नक्षत्र में विवाह, गृहप्रवेश, विपणी-व्यापारारम्भ, सगाई, रोका, नामकरण, अन्नप्राशन, हल प्रवहण, शल्य चिकित्सा, प्रसूति स्नान व कूपारम्भ आदि के यथाआवश्यक शुभ मुहूर्त है। द्वादशी भद्रा संज्ञक तिथि सायं 7-18 बजे तक, तदन्तर त्रयोदशी जया संज्ञक तिथि है। द्वादशी तिथि में सभी चर-स्थिर कार्य, विवाह, जनेऊ तथा अन्य मांगलिक कार्य करने योग्य हैं। पर तेल लगाना व यात्रा नहीं करनी चाहिए। त्रयोदशी तिथि में भी विवाहादि मांगलिक कार्य, जनेऊ को छोडक़र शुभ कहे गए हैं।

श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज सूर्योदय से पूर्वान्ह 10-51 बजे तक क्रमश: चर ,लाभ व अमृत, दोपहर 12-33 बजे से दोपहर बाद 2-14 बजे तक शुभ तथा सायं 5-38 बजे से सूर्यास्त तक चर के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 12-05 बजे से 12-59 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्त्युत्तम है।

दिशाशूल: शुक्रवार को पश्चिम दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चंद्र स्थिति के अनुसार आज दक्षिण दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है।

राहुकाल: प्रात: 10-30 बजे से दोपहर 12-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभयकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

चंद्रमा: चन्द्रमा वृष राशि में सम्पूर्ण दिवारात्रि।

नक्षत्र: रोहिणी ‘ध्रुव व ऊध्र्वमुख’ संज्ञक नक्षत्र रात्रि 10-27 बजे तक, तदन्तर मृगशिर ‘मृदु व तिर्ङ्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र है। रोहिणी नक्षत्र में पौष्टिक, विवाह, धनसंचय, देवगृह, देवकृत्य, मांगलिक व अलंकारादिक कार्य करने योग्य है।

योग: गण्ड नामक नैसर्गिक अशुभ योग प्रात: 8-27 बजे तक, तदुपरांत वृद्धि नामक नैसर्गिक शुभ योग है।

विशिष्ट योग: यमघण्ट नामक अशुभ योग सूर्योदय से रात्रि 10-57 बजे तक है। करण: कौलव नामकरण प्रात: 6-51 बजे तक, तदन्तर तैतिल व गरादि करण क्रमश: है। व्रतोत्सव : आज रोहिणी व्रत (जैन) है।

आज जन्म लेने वाले बच्चे: आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (वा, वि, वु, वे, वो) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्मराशि वृष है। वृष राशि के स्वामी शुक्र है। इनका जन्म स्वर्णपाद से है। सामान्यत: ये जातक सुन्दर, आकर्षक, लुभावने, मृदुभाषी, जनप्रिय, कार्यपटु, कलाकार तथा दृढ़ प्रतिज्ञ होते हैं। इनका भाग्योदय 28 से 30 वर्ष की आयु तक होता है। वृष राशि वाले जातकों के भूमि-भवन, जायदाद सम्बन्धी कार्य सफल और सिद्ध होंगे। रोजगार के क्षेत्र में प्रगति होगी।