
आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ
यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ
अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 7 और भाग्यांक 3 है। आज के दिन में धन के लिए किए गए प्रयास सफल होने की बहुत अधिक संभावना रहेगी। बुद्धिमता, व्यवसायिक दृष्टिकोण, ज्ञान और सम्मान इन सभी का संयोग आज के दिन में देखने को मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को उनके कार्य के अनुसार सम्मान और धन प्राप्त होने की अच्छी संभावना रहेगी। व्यवसाय में आज किए अग्रिम सौदा लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। मूलांक 1, 2,3, 6,7 और 9 वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहने की संभावना है।
टैरोकार्ड में आज का कार्ड 'व्हील आफ फॉर्चून' और 'फाईव ऑफ कप्स' है। आज के दिन में पिछले कर्मों के अनुसार कुछ विशेष घटनाएं संभव है। कुछ बदलाव और विचार या व्यक्ति आपके जीवन में आ सकते हैं जो आपको स्नेह, प्रेम, आदर और नए विचारों के साथ एक ऐसी यात्रा पर जाएं जो समय की धारा में दूर तक जाती हो।
वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
सनसाइन के अनुसार आज के दिन में कार्यस्थल पर बहुत ही शांत और प्रगतिशील वातावरण रहने की संभावना रहेगी। एक दूसरे का सहयोग और उच्चाधिकारियों से अच्छी ट्यूनिंग सभी के लिए बेहतर कार्य व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। किसी कारणवश काम में रूकावट आने पर आपसे वार्तालाप करने पर समस्या का समाधान निकलने की संभावना रहेगी।
मूनसाइन के अनुसार आज के दिन में बेहद सकारात्मक भावनात्मक ऊर्जा उपलब्ध रहने की संभावना है। साथी के साथ अपनी कल्पनाओं को साकार करने का यह अच्छा दिन हो सकता है। धन की अच्छी उपलब्धता और प्रेम में ऊंची भावनात्मक प्रतिबद्धता दोनों उपलब्ध होने के कारण आज का दिन लंबे समय तक याद रहने की संभावना लिए हुए रहेगा।
कैसा रहेगा साप्ताहिक रिश्ते संबंध राशिफल
रिश्ते संबंधों के लिए आने वाला सप्ताह बेहद चुनौतीपूर्ण होने की संभावना है। जहां एक और संबंधों में आर्थिक पक्ष को लेकर थोड़ी तनावपूर्ण स्थिति हो सकती है। वहीं दूसरी ओर वही समय पर मदद न देने के आरोपों का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में संबंधों को एक तनावपूर्ण स्थिति से गुजर ने की संभावना रहेगी।
सप्ताह का प्रथम भाग दूसरों के उकसावे में अविश्वास का वातावरण बनने के कारण तनाव झेलना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य भाग में संबंधों को सुधारने के अवसर मिलेंगे। सप्ताह का अंत अस्थाई भावनात्मक संबंधों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। पर जो लोग आपस में विश्वास से भरे हुए हैं वे इस चुनौतीपूर्ण समय से निकलकर और परिपक्व संबंध की ओर आगे बढ़ेंगे ऐसी संभावना है।
आज का दैनिक राशिफल ज्यो पं चंदन श्याम नारायाण व्यास पंचांगकर्ता के साथ
मेष:- किसी विशेष कार्य के होने से हर्ष होगा। रचनात्मक कार्यो में मन लगेगा, व्यापारिक कार्यों से यात्रा सम्भव है। यात्रा सुखद, सफलदायक रहेगी। किसी बड़े निवेश की आशंका है। दोस्तों के साथ सम्बन्ध कमजोर होंगे।
वृषभ:- आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नई योजनाएं पूर्ण होंगी। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कामों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव।
मिथुन:- दिन महत्वपूर्ण है। कई आवश्यक अनुबंध होंगे। माता के स्वास्थय की चिंता रहेगी। व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। पुराने संबंधों में यश की वृद्धि होगी। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी। शनि ग्रह की अनुकूलता के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
कर्क:- दिन की शुरुआत में कार्यों की अधिकता रहेगी। बहनों से मन मुटाव की स्थिति बनेगी। जोखिम के कार्य से बचना चाहिए। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। परिवार से प्रशंसा मिलेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। हनुमान जी को सिंदूर अर्पण करें।
सिंह:— कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा।व्यवसाय में उन्नति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी। आज हनुमान जी और गाय के घी का दीपक जरूर जलाएं।
कन्या:- यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसायिक कार्य सिद्धि होगी। नवीन व्यापार के प्रस्ताव मिलेंगे।वाहन खर्च बढ़ेगा। संतान के कार्यों से चिंता में वृद्धि हो सकती है। आज पहनावे में सफेद रंग का प्रयोग करें।
तुला:- व्यापारिक कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। नवीन कार्यों पर विशेष प्रयास की आवश्यकता है। मित्रों के सहयोग से कुटुंब की समस्याएं हल होंगी। अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय से जुड़े लोग ख्याती प्राप्त करेंगे।
वृश्चिक:- अपनी प्रतिभा से परिवार का मान बढ़ाएंगे। साझेदारी में आपसी मनमुटाव के चलते व्यापार प्रभावित होगा। आकस्मात धन मिलेगा। मानसिक सुख-शांति रहेगी। नए मित्र बनेंगे।
धनु:- विचारों में सकारात्मकता लाएं। अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें। सन्तान के विवाह की चिंता रहेगी। यात्रा सम्भव है।
मकर:- बुद्धि विवेक से रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान की तरक्की से खुश होंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें।सामाजिक लोगो के व्यवहार के कारण आप क्रोधित होंगे। वाहन का प्रयोग सम्भल कर करें।
कुम्भ:- अपनी आगामी योजनाओं को गुप्त रखें। कार्य की गति बढ़ेगी। कठिन कामों में सोच-समझकर ही हाथ डालें। भूमि, जायदाद के सौदों में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मीन:- कार्य में सफलता होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। परिवार में तनाव रहेगा। आर्थिक स्थिति कष्टकारी होगी। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा। नए संबंध लाभप्रद रहेंगे।
ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पंडित घनश्यामलाल स्वर्णकार के साथ
शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत: 1444
मु. मास: जिलहिज- 27
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: वर्षा
मास: प्र. श्रावण (शुद्ध)
पक्ष: कृष्ण
श्रेष्ठ चौघडि़ए : आज प्रात: प्रात: 07-28 बजे से दोपहर 12-33 बजे तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत तथा दोपहर बाद 02-14 बजे से अपराह्न 03-56 तक शुभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 12-05 बजे से दोपहर 12-59 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।
तिथि: चतुर्दशी रिक्ता संज्ञक तिथि, रात्रि 10-09 बजे तक, तदन्तर अमावस्या तिथि प्रारम्भ हो जायेगी। कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी व अमावस्या दोनों ही तिथियों में शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित हैं। चतुर्दशी तिथि में अग्नि विषादिक असद् कार्य, साहस, शत्रुमर्दन व शस्त्रादि दूषित कार्य सिद्ध होते हैं।
नक्षत्र: आद्र्रा ‘‘तीक्ष्ण व ऊध्र्वमुख’’ संज्ञक नक्षत्र अन्तरात 02-39 बजे तक, तदन्तर पुनर्वसु ‘‘चर व तिर्ङ्यंमुख’’ संज्ञक नक्षत्र है। आद्र्रा नक्षत्र में बन्धन, छेदन, मारण, विष, अग्नि, विद्या व जनेऊ आदि कार्य प्रशस्त हैं।
योग: धु्रव नामक नैसर्गिक शुभ योग प्रात: 08-32 बजे तक, तदन्तर व्याघात नामक नैसर्गिक अशुभ योग है। व्याघात योग की प्रथम नौ घटी शुभकार्यों में त्याज्य है।
करण : भद्रा संज्ञक विष्टि नाम करण प्रात: 09-21 बजे तक, तदन्तर शकुनि व चतुष्पदादिक स्थिर संज्ञक करण हैं। स्थिर संज्ञक करणों में पितृ कार्यादि करने चाहिए।
व्रतोत्सव: श्रावण संक्रान्ति, सूर्य देव का कर्क राशि में प्रवेश अन्तरात 05-07 बजे पर, पुण्य काल अगले दिन सोमवार को।
चन्द्रमा: चन्द्रमा सम्पूर्ण दिवारात्रि मिथुन राशि में है।
ग्रह राशि:- नक्षत्र परिवर्तन: बुध अश्लेषा नक्षत्र में अन्तरात 04-16 बजे से।
दिशाशूल: रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है, पर आज मिथुन राशि के चन्द्रमा का वास पश्चिम दिशा की यात्रा में सम्मुख रहेगा, जो लाभदायक व शुभप्रद है।
राहुकाल (मध्यममान से): सायं 4-30 बजे से सायं 6-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।
सोमवार-17, जुलाई: देव पितृ कार्य अमावस्या, हरियाली व सोमवती अमावस्या, संक्रान्ति पुण्य काल पूर्वाह्न में, श्रावण वन सोमवार व्रत, सरस माधुरी जयन्ती, मेला हरियाली अमावस्या उदयपुर (राज.) मनसा पूजा प्रारम्भ (बंगाल), चितलगी अमावस्या (उड़ीसा) तथा करकट पूजा (केरल)
मंगलवार-18, जुलाई: श्रावण अधिक (पुरुषोत्तम) मास प्रारम्भ, मंगला गौरी पूजा।
बुधवार-19, जुलाई: नवीन चन्द्र के दर्शन उत्तर शंृगोन्नत, गण्डमूल प्रारम्भ प्रात: 07-58 बजे से।
गुरुवार-20, जुलाई: मुहर्रम मु.मास अव्वल प्रारम्भ हिजरी सन् 1445 प्रारम्भ तथा गण्डमूल सम्पूर्ण दिवारात्रि।
शुक्रवार-21, जुलाई: विनायक चतुर्थी, व्यतिपात पुण्यं, तथा गण्डमूल दोपहर बाद 01-58 बजे तक।
रविवार-23, जुलाई: सूर्य देव सायन सिंह में प्रात: 07-21 बजे से, शुक्र वक्री प्रात: 07-05 बजे से, राष्ट्रीय श्रावण मास प्रारम्भ, लोकमान्य तिलक जयन्ती तथा गुरु हर किशन जयन्ती (नवीन मत से)।
शुभ कार्यारम्भ मुहूर्त: शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यादि के शुभ व शुद्ध मुहूर्त नहीं हैं।
मंगलवार-18, जुलाई: हलप्रवहण पुष्य नक्षत्र में।
बुधवार-19, जुलाई: नामकरण, हल प्रवहण, विपणि-व्यापारारम्भ, सब पुष्य में।
गुरुवार-20, जुलाई: प्रसूतिस्नान अश्लेषा में।
रविवार-23, जुलाई: आठवां पूजन, पुंसवन, सीमन्तोन्नयन व विपणि व्यापार उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में तथा शल्य चिकित्सा हस्त में।
वारकृत्य कार्य: रविवार को सभी स्थिर संज्ञक कार्य, राज्याभिषेक, राजकार्य, ललित कला, मनोरंजन के कार्य, गाना-बजाना, यान यात्रा, औषध व जड़ी-बूटी का संग्रह करना व उनका प्रयोग, पशु क्रय-विक्रय, धातु कार्य, शिक्षा-दीक्षा, लेना-देना तथा यज्ञादि मन्त्रोपदेश आदि कार्य करने योग्य है।
आज जन्म लेने वाले बच्चे : आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (कू, घ, ड़, छ, के) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि मिथुन है। मिथुन राशि के स्वामी बुध है। इनका जन्म रजतपाद से है, जो शुभ है। सामान्यत: ये जातक नम्र स्वभाव, साहसी, बुद्धिमान, विचलित मन-मस्तिष्क वाले, आडम्बरी, धार्मिक कार्यों का व्यर्थ प्रदर्शन करने वाले और क्षुद्र विचार युक्त होते हैं। इनका भाग्योदय 25 वर्ष की आयु के बाद होता है। मिथुन राशि वाले जातकों के साहस-पराक्रम व अधिकार क्षेत्र का विकास होगा।
Published on:
15 Jul 2023 05:57 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
