
आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ
यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ
अंकगणित में आज का मूलांक 7 और भाग्यांक 9 है। मूलांक 1 और 6 अंको से जुड़े ग्रहों की ऊर्जा के साथ बना है। आज के दिन में कार्य क्षमता और दक्षता के साथ विभिन्न प्रकार की कला, ज्ञान, विज्ञान, आनंद और उत्साह के साथ सभी ऊर्जाओं को समन्वय के साथ लेकर चलने की ऊर्जा जो भाग्यांक 9 में मौजूद है। आज के दिन में सभी कार्य बिना किसी रूकावट के सहजता के साथ होंगें। आप अपने कार्यों को जिस दिशा और मन स्थिति के साथ करेंगे कायनात भी आपका साथ देगी। आपके कार्य में कोई रूकावट नहीं है केवल प्रवाह है और दिन उसी की तरह बह रहा है। काम करने की गति बढ़ेगी। विरोध में खड़े लोग काम की गति धीमी करने का प्रयास करेंगे। परेशानियां बढ़ सकती है। आज के दिन का आंनद ऊर्जा के साथ लिजिए।
टैरो कार्ड में आज का कार्ड 'द चेरियट' है। इसके मायने हैं आज के दिन में उत्साह और इच्छा शक्ति के साथ आंतरिक ऊर्जा को पहचानना है। मानसिक दृढ़ता के साथ अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करना। सफलता पाने की ओर एक कदम बढ़ने का प्रयास आज के दिन को सफल बना सकता है। आज के दिन में जहां एक तरफ इमोशनल वर्ल्ड वहीं दूसरी तरफ मैटेरियलिस्टिक वर्ल्ड दोनों ओर से अपने अपने तरीके के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपको तय करना है की किस तरह की सफलता आप आज चाहते हैं।
वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
सनसाइन के अनुसार कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण तरीके से योजनाएं बन सकती है। अपने कार्यों के साथ ही मानवीय दृष्टिकोण व दूसरों के हितों और उनकी भावनाओं का भी ख्याल रखते हुए योजनाएं और व्यवस्थाएं बनाई जा सकती है। इससे आने वाले दिनों में कार्यों से लोग लाभान्वित हो सके। पब्लिक डिलिंग से जुड़े कार्यस्थल विशेष रूप से लाभान्वित हो सकते हैं। सभी तरह के कर्मचारियों के बीच आपसी कार्यों को लेकर के ऊंचे दर्जे की मानवीय दृष्टिकोण अपनाए जाने की संभावना रहेगी। दिन के मध्य में विचारों की भिन्नता के कारण आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। वही दिन के अंतिम भाग में कार्यों की गति तेज होने के कारण कुछ गलतियां रहने की संभावना है सावधान रहें।
मूनसाइन के अनुसार आज का दिन बेहद रोमांचकारी होने की संभावना है। आप और आपका पार्टनर एक ही तरह की विचार ऊर्जा और कल्पनाशीलता के साथ एक परिपूर्ण मुलाकात के लिए मानसिक रूप से तैयार हो सकते हैं। वही अगर यह मुलाकात वर्चुअल है तो सावधानी बरतने की आवश्यकता है।अपेक्षाएं ज्यादा होने के दबाव शब्द अनियंत्रित हो सकते हैं।
कैसा रहेगा दंपती का साप्ताहिक राशिफल
जीवन साथी के साथ यह सप्ताह मिले-जुले प्रभाव का रहने की संभावना है। 19 और 20 अप्रेल को मानसिक तनाव और छोटी बात पर भी भावनात्मक बहस बड़ा रूप ले सकती है। वहीं 22 और 23 अप्रेल को मन प्रफुल्लित करने वाला दिन हो सकता है। नई वस्तुओं की शॉपिंग होगी। इस सप्ताह आउटिंग और परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता बढ़ेगी। भावनाओं और शब्दों पर नियंत्रण करके इस अच्छे समय का अधिक लाभ उठाया जा सकता है।
वास्तु टिप
प्रश्न: वास्तु किराये के मकान में रहने पर भी प्रभाव डालता है?
उत्तर: जब आप किराए का मकान लेते हैं तो उस मकान के वास्तु संबंधी सभी नियम आप पर भी लागू होते हैं। क्योंकि उस मकान में पंच तत्वों की उपस्थिति से पड़ने वाले सभी प्रभाव जैसे वायु का प्रवाह, प्रकाश की स्थिति, तापमान का बदलाव, आकाश तत्व की उपस्थिति और दिशाओं से आने वाले विद्युत चुंबकीय तरंगों के सीधे प्रभाव में वे लोग आते हैं जो उस में रहते हैं। इसलिए किसी की भूमि पर रहने वाले लोगों पर उस भवन के 60 से 70% तक प्रभाव पड़ते है
आज का दैनिक राशिफल ज्यो पं चंदन श्याम नारायाण व्यास पंचांगकर्ता के साथ
17 अप्रेल 2023
मेष- भविष्य के प्रति चिंतित होंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे हैं। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।
वृषभ- कार्य स्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। क्रोध की स्थिति बनी रहेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में धन लगेगा।
मिथुन- स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन सम्बंधित मामले के विवाद सुलझेंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। यात्रा संभव है।
कर्क- अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।
सिंह- अपने मन की बात हर किसी को बताने से आपको नुकसान हो सकता है। सुख सुविधा की वस्तुओं में धन खर्च होगा। आपकी उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
कन्या- मित्रों के सहयोग से जरूरी कार्य होंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। आलस के कारण कार्य में रूचि नही रहेगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजनीति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।
तुला- किसी विशेष व्यक्ति के जीवन में प्रवप के तौर तरीके बदलेंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आप को निचा दिखाने का प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बताने से रास्ता मिल जाएगा।
वृश्चिक- जरुरत से ज्यादा किसी से घनिष्ठता संबंधो को कमजोर कर देगी। सहनशक्ति रखें। क्रोध बहुत जल्द आता है स्वयं पर काबू रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी।
धनु- समय के साथ स्वयं को बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।
मकर- अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरो को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता — पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी विशेष जन से सम्बन्ध बनेंगे।
कुम्भ- व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवन साथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह सम्बंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।
मीन- अपनों से धोखा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिक जनो की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ तालमेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है।
ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पंडित घनश्यामलाल स्वर्णकार के साथ
सोमवार 16 अप्रेल 2023
शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम : पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत: 1444
मु. मास: रमजान-25
अयन: उत्तरायण
ऋ तु: बसन्त
मास: वैशाख
पक्ष: कृष्ण
शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज ·किसी शुभ व मांगलिक, कर्यादि के शुभ मुहुर्त नहीं हैं। आज द्वादशी भद्रा संज्ञक तिथि अपराह्न 3-47 बजे तक तदन्तर त्रयोदशी जया संज्ञक तिथि है। द्वादशी तिथि में सभी चर स्थिर कार्य, विवाह, जनेऊ व अन्य अलंकारादि कार्य शुभ होते हैं, पर तेल लगाना व यात्रा शुभ नहीं है। त्रयोदशी तिथि में जनेऊ का छोड़कर सभी कार्य शुभ कहे गए हैं।
श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज सूर्योदय से प्रात: 7-41 बजे तक अमृत, प्रात: 9-16 बजे से पूर्वाह्न 10-57 तक शुभ तथा दोपहर बाद 2-02 बजे से सूर्यास्त तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत का श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 12-01 बजे से दोपहर 12-52 बजे तक अभिजित नाम का श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभ कार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।
दिशाशूल: सोमवार को पूर्व दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चंद्र स्थिति के अनुसार आज पश्चिम दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है।
राहुकाल: प्रात: 7-30 बजे से प्रात: 9-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभ कार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।
चंद्रमा: चंद्रमा रात्रि 8-52 बजे तक कुंभ राशि में व इसका बाद मीन राशि में होगा।
आज जन्म लेने वाले बच्चे: आज जन्म लेने वाले बच्चों का नाम (से, सो, द, दी, दू) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। रात्रि 8-52 बजे तक जन्मे जातकों की जन्म राशि कुंभ व इसके बाद जन्मे जातकों की जन्म राशि मीन है।
Published on:
16 Apr 2023 06:39 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
