17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 21 july : जानिए आज क्या कहता है आपका भाग्य बता रहे हैं तीन ज्‍योतिषाचार्य

पढ़े तीन ज्‍योतिषियों से राशिफल स‍मेत फैमिली एस्‍ट्रो स्‍पेशल सिर्फ पत्रिका पर  

6 min read
Google source verification

जयपुर

image

Shipra Gupta

Jul 20, 2023

rashifal.png

,,,,

आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्‍त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।

ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 3 और भाग्यांक 18 है। इसके मायने यह है कि आज के दिन में दो विपरीत तरह की ऊर्जा दिन में उपलब्ध रहेगी एक तरफ जहां धन, ज्ञान और प्रतिष्ठा के लिए प्रयास करने पर अच्छे परिणाम प्राप्त किया सकते हैं। वहीं दूसरी ओर तकनीकी दक्षता कूटनीति और परिश्रम से वांछित परिणाम पाने के लिए किए गए प्रयासों को अच्छी सफलता मिलने की संभावना रहेगी। ऐसे में वे लोग जो तकनीकी क्षेत्र में ज्ञान और धन के लिए प्रयास कर रहे होंगे वह विशेष सफलता पा सकेंगे और वे सभी जोधन और ज्ञान की प्राप्ति में तकनीकी और कूटनीति का सहयोग लेंगे। वह भी अच्छे परिणाम पाएंगे मूलांक 12 357 और 8 वालों के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है।

टैरोकार्ड में आज का कार्ड दा हैरो फेंट के साथ पेज ऑफ स्वार्डस् है। इसके मायने यह है कि आज के दिन में एजुकेशन बिलीफ सिस्टम कनफॉरमेटी और ग्रुप आइडेंटिफिकेशन से जुड़े कार्यों को करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा मौजूद रहेगी साथ में आपको किसी खास कार्य के लिए बिना शोध किए बिना तथ्यों का पता लगाएं आगे बढ़ना नहीं चाहिए आपके पास एक स्पष्ट योजना हो तभी चीजों के प्रति आप अपना दृष्टिकोण रखें।

वैदिक ज्योतिष (मूनसाइन — सनसाइन)

सनसाइन के अनुसार कार्यस्थल पर आज लगभग सभी प्रकार के कार्य में तेज गति देखने को मिलेगी। मार्केटिंग से जुड़े लोग अच्छे परिणाम पा सकते हैं। तकनीकी दक्षता से रुके हुए काम या ऐसी चीजों में अच्छे परिणाम पाने की उम्मीद कर सकते हैं। जिनके लिए पहले सोचा भी ना गया हो कार्यस्थल पर उत्साह का माहौल रहेगा और संपूर्ण दृष्टि अच्छे परिणामों पर केंद्रित रहेगी।

मूनसाइन के अनुसार आज का दिन साथी के सहयोग से अपने कार्यों की दिशा बदलने और अपने कार्यों में सहयोग लेकर अच्छे परिणाम पाने उनके सहयोग से अपने कैरियर में बदलाव के लिए कोशिश करने की है। आपसी समझ को और ऊंचाई देते हुए एक दूसरे के बौद्धिक स्तर को बढ़ाने के लिए प्रयत्न करने से जुड़ा हुआ दिन रहने की संभावना है। जो लोग आज भावनात्मक रूप से एक-दूसरे की मदद इच्छुक होंगे उन्हें थोड़ी निराशा का सामना करना पड़ सकता है यह एक बहुत सकारात्मक लेकिन परिश्रम और प्रैक्टिकल चीजों से जुड़ा हुआ दिन है।

कैसा रहेगा साप्ताहिक नौकरीपेशा राशिफल

नौकरी पेशा लोगों के लिए यह सप्ताह संघर्ष से बाहर आकर एक दूसरे को सहयोग करने से ही चीजों के आगे बढ़ने और सामूहिक हित की बात पर सहमति बनाने और न्याय पूर्ण बात के लिए एक दूसरे का साथ देने से सामूहिक आनंद और खुशी को अनुभव करने का समय रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत आर्थिक व्यवस्थाओं को सुधारने में सप्ताह का मध्य भाग यात्राओं की प्लानिंग करने में और सप्ताह का अंत विशेष प्रकार के सहयोग लेने और देने में व्यतीत होने की संभावना है। ज्यादा भावुकता में दूसरे की आर्थिक जिम्मेदारी अपने ऊपर लेने से बचना होगा।

आज का दैनिक राशिफल ज्यो पं चंदन श्याम नारायाण व्यास पंचांगकर्ता के साथ

मेष:- समय की अनुकूलता का आभास होगा। परिवारजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है।


वृषभ:- दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें।

मिथुन:- नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन आएगा। वाहन सुख संभव। यात्रा हो सकती है।


कर्क:- चंचलता के चलते सम्बन्ध कमजोर होंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझे उसके प्रति समर्पित रहे सफल होंगे।

सिंह:- समय रहते कार्यों को पूर्ण करें। लम्बे समय स्व भूमि सम्बन्धी कार्य रुखा हुआ है। उसके प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं।


कन्या:- किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे।

तुला:- कार्यों में रुकावट आ सकती हे। कार्य स्थल पर खराब मशीनरी के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप बदलें।


वृश्चिक:- मांगलिक कार्यो में खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। कारोबार में विस्तार होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढेगी।


धनु:- पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। व्यपार में परिवर्तन के योग हैं।

मकर:- पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। व्यपार में परिवर्तन के योग हैं।

कुम्भ:- प्रोफेशन से आप ना खुश हैं, समय के साथ स्थिति अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा।

मीन:-सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग हैं।

ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पंडित घनश्यामलाल स्वर्णकार के साथ
शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम:पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत : 1445
मु. मास: मुहर्रम-2
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: वर्षा
मास: प्र.श्रावण (अधिक)
पक्ष: शुक्ल

शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज किसी शुभ व मांगलिक कार्य के शुभ व शुद्ध मुहूर्त नहीं हैं। तृतीया जया संज्ञक तिथि प्रात: 6-59 बजे तक, तदन्तर चतुर्थी रिक्ता संज्ञक तिथि प्रारम्भ हो जायेगी। आज तृतीया तिथि की वृद्धि हुई है। तृतीया तिथि में अन्नप्राशन, गान विद्या, सीमन्तकर्म, चित्रकारी और विवाहादि मांगलिक कार्य शुभ होते हैं। चतुर्थी तिथि में शत्रुमारण, बंधन, विष, अग्नि, शस्त्र व तीक्षणादि कार्य करने योग्य हैं। पर शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित हैं।

श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज सूर्योदय से पूर्वाह्न 10-52 बजे तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत, दोपहर 12-33 बजे से दोपहर बाद 2-14 बजे तक शुभ तथा सायं 5-36 बजे से सूर्यास्त तक चर के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 12-06 बजे से दोपहर 1-00 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभ कार्यारम्भ के लिए अत्त्युत्तम हैं।


दिशाशूल: शुक्रवार को पश्चिम दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चंद्र स्थिति के अनुसार आज पूर्व दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है।


राहुकाल: प्रात: 10-30 बजे से दोपहर 12-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

चंद्रमा: चन्द्रमा सिंह राशि में सम्पूर्ण दिवारात्रि।

नक्षत्र: मघा ‘उग्र व अधोमुख’ संज्ञक नक्षत्र दोपहर बाद 1-58 बजे तक, तदन्तर पूर्वा फाल्गुनी ‘उग्र व अधोमुख’ संज्ञक नक्षत्र है। मघा गण्डान्त मूल संज्ञक नक्षत्र भी है। मघा नक्षत्र में पैतृक कार्य, कुआं, तालाब व विवाहादि मांगलिक कार्य करने योग्य हैं।

योग: व्यतिपात नामक अत्यंत बाधाकारक योग दोपहर 12-23 बजे तक, तदन्तर वरियान नामक नैसर्गिक शुभ योग है। व्यतिपात नामक योग में सभी शुभ कार्य वर्जित हैं।

विशिष्ट योग: सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग दोपहर बाद 1-58 बजे से अगले दिन सूर्योदय तक तथा रवियोग नामक दोष समूह नाशक शुभ योग दोपहर बाद 1-58 बजे से।

करण: गर नामकरण प्रात: 6-59 बजे तक, तदन्तर वणिज व विष्टि नाम आदिकरण क्रमश: हैं।

व्रतोत्सव : आज विनायक चतुर्दशी, व्यतिपात पुण्यं तथा गण्डमूल दोपहर बाद 1-58 बजे तक।

आज जन्म लेने वाले बच्चे: आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (मू, मे, मो, टा, टी) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्मराशि सिंह है। सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इनका जन्म रजतपाद से है। सामान्यत: ये जातक धनवान, चतुर, होशियार, कुशल, शत्रुजयी, प्रत्येक कार्य में निपुण, मृदुभाषी, विद्यावान, बुद्धिमान और स्वाभिमानी होते हैं। इनका भाग्योदय 28 से 30 वर्ष की आयु तक हो जाता है। सिंह राशि वाले जातकों को व्यर्थ भाग दौड़ रहेगी। खर्चा भी बहुत होगा। कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी।