23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 24 july : जानिए आज क्या कहता है आपका भाग्य बता रहे हैं तीन ज्‍योतिषाचार्य

पढ़े तीन ज्‍योतिषियों से राशिफल स‍मेत फैमिली एस्‍ट्रो स्‍पेशल सिर्फ पत्रिका पर

6 min read
Google source verification

जयपुर

image

Shipra Gupta

Jul 23, 2023

rashifal.png

,,,,,,

आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्‍त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।

ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 6 और भाग्यांक 2 है। आज के दिन में संगीत नाट्य फिल्में और राजनीतिक या कूटनीतिक वार्ताओं के लिए विशेष ऊर्जा वाला दिन है। इसके साथ ही भावनात्मक विषयों पर अपनी अंतर्दृष्टि से तनाव को कम करते हुए एक सामंजस्य पूर्ण व्यवस्था के लिए बातचीत करते हुए आगे के लिए नीति बनाने पर सहमति बन सकती है। इसके साथ ही आज का दिन उन लोगों के लिए भी विशेष रहने वाला है जो अपनी प्रतिभा को दूसरों के सामने लाने के लिए प्रयासरत हैं। इस परिपेक्ष में उनके पास आज के दिन में अधिक संप्रेषण की ऊर्जा उपलब्ध रहेगी। इसके प्रभाव में कला और भावनात्मक क्षेत्र में अपनी अभिव्यक्ति देने की स्थिति में दिन में अधिक प्रभावी उर्जा होने के कारण सामान्य से अधिक स्पष्ट तरीके से अपनी बात कह पाएंगे। मूलांक 2,4, 6, 7 और 8 वालों के आज का दिन बेहतर रहने की संभावना है।

टैरोकार्ड के अनुसार आज का कार्ड 'द टावर' के साथ 'फोर ऑफ स्वार्डस' है। इसके मायने यह है कि आज के दिन में सदन चेंज रहने की संभावना रहेगी। आपके मन मुताबिक पिजन नहीं चलने के कारण अंतर्द्वंद की स्थिति दिखाई देती है। ऐसे में कार्ड साहब को सलाह देते हैं कि आप शांत रहते हुए रिलैक्स रहे और अपनी बारी का इंतजार करें।


वैदिक ज्योतिष (मूनसाइन — सनसाइन)


मूनसाइन के अनुसार आज का दिन भावनात्मक संबंधों में कूटनीतिक व्यवहार और रूखेपन के कारण अनिश्चय और आशंकाओं से भरा हुआ हो सकता है। बातचीत में जितनी ज्यादा शंका प्रदर्शित की जाएगी। संबंधों को उतनी ही अधिक चोट पहुंचने की संभावना रहेगीं इसलिए अगर मन में कुछ नाराजगी या सूचनाएं कुछ नेगेटिव हो तो भी आज का दिन बातचीत के लिए सही नहीं है।


सनसाइन के अनुसार कार्यस्थल पर आज हल्के-फुल्के ढंग से बातचीत के साथ में कुछ खास कार्यों के लिए विशेष प्रयत्न करते हुए उच्चाधिकारियों और साथी कर्मियों के साथ अच्छा समन्वय दिखाते हुए ऊपरी तौर पर सामान्य स्थिति दिखाई देगी। लेकिन हो सकता है की पूर्व में किए गए व्यवहार या कार्य के कारण आपसी अंतःकरण एक दूसरे के प्रति आशंका और अविश्वास से भरे हुए हो सावधानी से कार्य करने की आवश्यकता है।

कैसा रहेगा साप्ताहिक दाम्पत्य राशिफल

दांपत्य जीवन के लिए यह सप्ताह बहुत शुभ समाचारों वाला पारिवारिक रूप से खुशी और आनंद से भरा व बच्चों और परिवार के बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य की थोड़ी चिंता लिए हुए हो सकता है। ऐसे में सप्ताह के प्रथम भाग में थोड़ी स्वास्थ्य संबंधी विषयों को लेकर भागदौड़ रहेगी। सप्ताह का मध्य भाग बच्चों को लेकर आपसी विचार विमर्श का रहेगा। सप्ताह के अंत में आनंद और उल्लास के दिन रहने की संभावना है।

आपका सवाल

प्रश्न: क्लास रूम में दीवारों पर कौनसा रंग करवाना चाहिए?

उत्तर: किसी भी क्लास रूम या अध्ययन कक्ष के अंदर अगर रंगों की बात की जाए तो अध्ययन कक्ष के अंदर किया जाने वाला पेंट अगर सफेद रंग से हो वाइट पेंट हो तो सर्वाधिक उपयोग करता है। क्योंकि वाइट कलर सभी को सूट करता है लेकिन अगर आपका बच्चा अध्ययन की ओर समर्पित नहीं है। पढ़ाई के अलावा अन्य विषयों पर उसका ध्यान भटक रहा हो तो हल्का पीला कलर स्टडी रूम में होना बच्चे के लिए अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करने में सहायक होगा। अगर यही हाल पूरी क्लास का है और बच्चों को शिक्षा के प्रति अरुचि हो रही है। वह समर्पण नहीं दिखा रहे हो तो हल्का पीला रंग इसमें सहायक हो सकता है।

आज का दैनिक राशिफल ज्यो पं चंदन श्याम नारायाण व्यास पंचांगकर्ता के साथ

मेष: कारोबार के विस्तार का योग बन रहा है। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजन का व्यवहार कमजोर रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।

वृषभ: काम बहूत कार्यनीति अच्छे से तय करें। काम आरम्भ न करें। धैर्य के साथ अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।

मिथुन: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें। अपनी संगत बदलें। बड़ो का आदर करें। संतान सुख सम्भव है। वाहन खरीदने का मन होगा।

कर्क: शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लम्बित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा।

सिंह: साझेदारी में किये कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।

कन्या: समय अनुकूल नहीं है निवेश से बचें। धैर्य से कार्य सम्पादन में लगे रहें। रूके कार्यों की पूर्ति की होंगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

तुला: कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल यात्रा न करें।


वृश्चिक: समय अनुकूल नहीं है सतर्क रहें। कोई नया काम आरम्भ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।

धनु: समय का सदुपयोग करें। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मनचाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते हैं।


मकर: अपनों की बातों से मन दुखी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक सम्बन्धों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा।

कुम्भ: दिन की शुरुआत व्यस्तता पूर्वक रहेगी। देव दर्शन और निजी कार्यों में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे।

मीन: आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ हेतु किये गये प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबन्धों की पूर्ति होगी। सम्बन्धों का लाभ मिलेगा। न्याय पक्ष उत्तम।

शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम:पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत : 1445
मु. मास: मुहर्रम-5
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: वर्षा
मास: प्र.श्रावण (अधिक)
पक्ष: शुक्ल

शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज शल्य चिकित्सा, प्रसूतिस्नान, विपणी-व्यापारारम्भ व नामकरण के हस्त नक्षत्र में शुभ मुहूर्त है। (प्रसूतिस्नान सप्तमी में) षष्ठी नंदा संज्ञक तिथि दोपहर बाद 1-43 बजे तक, तदुपरांत सप्तमी भद्रा संज्ञक तिथि प्रारम्भ हो जायेगी। षष्ठी तिथि में काठ की दातुन, यात्रा व उबटन को छोडक़र वास्तु, विवाह आदि मांगलिक कार्य और अलंकारादिक कार्य करने योग्य है। सप्तमी तिथि में समस्त शुभ और मांगलिक कार्य शुभ और सिद्ध होते हैं।

श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज सूर्योदय से प्रात: 7-31 बजे तक अमृत, प्रात: 9-12 बजे से पूर्वाह्न 10-52 बजे तक शुभ तथा दोपहर बाद 2-14 बजे से सूर्यास्त तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 12-06 बजे से दोपहर 1-00 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है जो आवश्यक शुभ कार्यारम्भ के लिए अत्त्युत्तम हैं।

दिशाशूल: सोमवार को पूर्व दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है चंद्र स्थिति के अनुसार आज दक्षिण दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है।

राहुकाल: प्रात: 7-30 बजे से प्रात: 9-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभ कार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

चंद्रमा: चंद्रमा कन्या राशि में सम्पूर्ण दिवारात्रि है।

नक्षत्र: हस्त ‘क्षिप्र और तिङर््यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र रात्रि 10-12 बजे तक, तदन्तर चित्रा ‘मृदु व तिङर््यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र है। हस्त नक्षत्र में यात्रा, विद्या, विवाहादि मांगलिक कार्य, औषध, वस्त्र, गृहारम्भ व प्रतिष्ठादिक कार्य और चित्रा नक्षत्र में शान्ति, पुष्टता, वास्तु, जनेऊ और कारीगरी आदि के कार्य शुभ व सिद्ध होते हैं।

योग: शिव नामक नैसर्गिक शुभ योग दोपहर बाद 2-51 बजे तक, तदन्तर सिद्ध नामक नैसर्गिक शुभ योग है।

विशिष्ट योग: कुमारयोग नामक शुभ योग सूर्योदय से दोपहर बाद 1-43 बजे तक तथा रवियोग नामक शक्तिशाली शुभ योग रात्रि 10-12 बजे तक है।

करण: तैतिल नामकरण दोपहर बाद 1-43 बजे तक, तदन्तर गर वणिजादिक करण है।

व्रतोत्सव : आज श्रावण वन सोमवार का व्रत है।

आज जन्म लेने वाले बच्चे: आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (ष, ण, ठ, पे, पो) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि कन्या है। कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। इनका जन्म रजतपाद से है। जो शुभ है। सामान्यत: ये जातक भाग्यशाली होते हैं।