1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 29 August: जानिए आज क्या कहा है आपका भाग्य बता रहे हैं तीन ज्योतिषाचार्य

ढ़े तीन ज्‍योतिषियों से राशिफल स‍मेत फैमिली एस्‍ट्रो स्‍पेशल सिर्फ पत्रिका पर

6 min read
Google source verification

जयपुर

image

Shipra Gupta

Aug 28, 2023

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal

आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्‍त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।

ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज

अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 2 और भाग्यांक 8 है। आज के दिन में जहां एक और शब्दों कार्यों और विचारों में भावनात्मक तीव्रता अधिक महसूस होगी। वहीं दूसरी ओर तकनीकी दक्षता और एक जगह से परिणाम लेने की जिद भी कार्यों में दिखाई दे सकती है। एक दूसरे पर संदेह और विश्वास की भावना के तहत कार्यों में रुकावट डालने की प्रवृत्ति भी सामने आ सकती है। आज के दिन संभाल कर कार्य करने की आवश्यकता है। ज्यादा भावुकता में कार्यों के परिणाम बदल सकते हैं। मूलांक 1,2,4,6 और 8 वालों के लिए आज का दिन बेहतर सिद्ध हो सकता है।

टैरो कार्ड में आज का कार्ड द स्टार के साथ नाइन ऑफ वेंड्स है। आज का दिन आपको अपने लिए समय निकालना और खुद के बारे में योजनाएं बनाते हुए दूसरों के प्रति थोड़ा उदार और आशावादी रवैया से आगे बढ़ने के लिए संदेश दे रहा है। टैरो कार्ड आज आपके लिए उन लोगों से प्रेरणा लेने के लिए भी संदेश दे रहा है जिन्होंने अपने कार्यों या योजनाओं के माध्यम से आपको प्रभावित किया हो। ऐसे किसी व्यक्ति के मिलने की संभावना भी दर्शा रहा है जो आपको आगे के लिए मार्गदर्शक के रूप में प्रेरित करें।


वैदिक ज्योतिष (मूनसाइन— सनसाइन)

सनसाइन के अनुसार आज का दिन कार्यस्थल पर समन्वय के अभाव में एक दूसरे के प्रति नकारात्मक सोच के कारण परेशानी खड़े करने वाला हो सकता है। सहज रहकर अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे तो दूसरों की दखलंदाजी से बच पाएंगे। सामूहिक कार्य करने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। उच्च अधिकारी और सबोर्डिनेट्स के बीच संबंधों में तनाव रह सकता है।


मूनसाइन के अनुसार पिछली बातों को लेकर साथी सहज हो सकता है। ऐसे में तर्क वितर्क करने से स्थिति और भी तनाव पूर्ण हो सकती है। सहज रहकर उन बातों को सुने। आज के कार्यक्रम किसी और दिन के लिए सुरक्षित करें।

कैसा रहेगा साप्ताहिक विद्यार्थि राशिफल

विद्यार्थियों के लिए आने वाला सप्ताह नए लोगों से मिलने नए विषयों पर चर्चा करने,समझने और उन पर अपना अधिकार बनाने से जुदा हो सकता है। कुछ मेटलिस्टिक चीजों का अभाव महसूस होगा लेकिन अपनी एकाग्रता का स्तर बनाए रखना होगा। मित्रों और भावनात्मक संबंधों के हस्तक्षेप से शिक्षा में पीछे जाने की संभावना दिखाई देती है। सप्ताह के मध्य में यात्रा या नई स्थिति आने की वजह से समन्वय टूट सकता है। सप्ताह का अंत एक बार फिर अपने आप को संकलित करके अपने लक्षण के प्रति दृढ़ता दिखाने का रहेगा।

आपका सवाल

प्रश्न: सुर्य को जल चढ़ाने से क्या लाभ होता है? — नायरा शर्मा

उत्तर: सूर्य को जल देना एक आध्यात्मिक प्रक्रिया के साथ एक वैज्ञानिक प्रक्रिया भी है। उगते सूर्य के सामने जल की धारा को बिना टूटे 1 मिनट से अधिक समय तक रखते तो तब सूर्य की किरणें जो जल की धारा में से गुजरते हुए हमारे शरीर को छूती हैं तो वह ठीक हमारे सातों चक्र मूलाधार से लेकर सहस्त्रधर चक्र तक को ऊर्जा देती है। यह ऊर्जा हमारे मस्तिष्क में विशेष दक्षता जैसे अपने इरादों के प्रति दृढ़ रहने नए विचारों को समझने और दूसरों के साथ तारतम्य बिठाने में की योग्यता में बढ़ोतरी करने में सहायक सिद्ध होती है। सूर्य विटामिन डी का अच्छा स्रोत है। जब हम सूर्य के सान्निध्य में रहते हैं तो प्राकृतिक रूप से हमें विटामिन डी प्राप्त होता है। उगते सूर्य की किरणें हमारे निराशा मन को भी आशा और विश्वास से भर सकती है इसलिए सूर्य को नित्य अर्ध्य देना हर प्रकार से फायदेमंद रहता है। जो लोग नित्य सूर्य को अर्ध्य देते हैं वह हमेशा आशावान और विश्वस्त दिखाई देते हैं। इसलिए यथासंभव नित्य सूर्य को अर्ध्य देना चाहिए।

ज्यों पं चंदनश्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता

मेष: दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। विवादों से बचें। अपने विवेक से कार्य करें। आजीविका में बदलाव के योग है। बहनों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।


वृषभ: अजनबी लोगों से मुलाकात संबंध में तबदिक होगी। जीवनसाथी के साथ धोखा करने से बचें, अन्यथा परिणाम विकट होंगे। संतान के साथ यात्रा होगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन: दिन की शुरूआत में कार्य को करने में परेशानी होगी। अपने अनुभव से कार्यों को पूरा करेंगे। भवन भूमि से जुड़े मामलों में आप लापरवाह हो रहे हैं। वाहन सुख कि प्राप्ति होगी।

कर्क: आमदनी के नए साधन स्थापित होगे। परिजन से सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। वैवाहिक चर्चा से मन प्रसन्न होगा। भाइयों के व्यवहार से मन मुटाव होगा।

सिंह: अपने काम करने के तरीको को बदलें। घर में बुजुर्गों का स्वास्थय बिगड़ सकता है। व्यावसायिक नए अवसर मिलेंगे, जो लाभदायक रहेंगे। वाहन मशीनरी पर अधिक खर्च होगा।

कन्या: अपने बलबूते पर आगे बढ़ेंगे। दूसरों की निंदा करने से बचें। मौज मस्ती में समय बीतेगा। प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। ज़मीन जायदाद से जुड़े काम समय पर न होने से चिंतित रहेंगे।

तुला: आयोजनों में व्यस्त रहेंगे। संतान के विवाह के लिए प्रयास करते रहेंगे। अपने से बड़ों का आदर करें। उनके अनुभव का लाभ लें। किसी के बारे में गलत बोलने से खुद को रोके।

वृश्चिक: दिन शुभ है। क्रोध त्यागे और अपने कार्य को ईमानदारी से पूरा करें। धन कोष में बृद्धि होगी। व्यापार में नई साझेदारी की शुरूआत लाभदायक रहेगी। यात्रा के योग है।


धनु: किसी से बात करने का मन न होगा। नकारात्मकता हावी रहेगी। समाज और कार्यस्थल पर लोग आपकी निंदा व विरोध करेंगे। आज गलत निर्णय लेने से बचें। आर्थिक लाभ मिलेगा।

मकर: कार्य की अधिकता रहेगी। निजी कार्य अधूरे रहेंगे। अजनबी लोगों से नज़दीकियां बढ़ेगी। वाहन सुख मिल सकता है। बहनो के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। ज़मीन जायदाद के कार्य आसानी से पक्ष में हल होंगे।

कुम्भ: स्वास्थय का ध्यान रखें। आर्थिक मदद मिलने से रुके कार्य पूरे होंगे। परिवार में किसी का सहयोग न मिलने से परेशानी होगी। संतो का सान्निध्य प्राप्त होगा। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे।

मीन: कम बोलें, अच्छा बोलें। आप का व्यवहार दूरस्त करने की आवश्यता है। दूसरों के निजी मामलों में बोलना बंद करें। संतान के विवाह में हो रहे विलंभ से चिंतित रहेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पं. घनश्यामलाल स्वर्णकार

शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत : 1445
मु. मास: सफर-11
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: शरद्
मास: द्वि.श्रावण (शुद्ध)
पक्ष: शुक्ल

शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज विवाह का धनिष्ठा नक्षत्र में व आठवां पूजन, सीमन्त कर्म और पुंसवन संस्कार के श्रवण नक्षत्र में यथाआवश्यक शुभ मुहूर्त है। त्रयोदशी जया संज्ञक तिथि दोपहर बाद 02-48 बजे तक, तदन्तर चतुर्दशी रिक्ता संज्ञक तिथि है। त्रयोदशी तिथि में जनेऊ को छोडक़र यात्रा, प्रवेश, युद्ध, वस्त्र, अंलकार व मांगलिक कार्य शुभ होते हैं, पर चतुर्दशी तिथि में शुभ व मांगलिक कार्य शुभ नहीं होते। शस्त्रादि दूषित कार्य करने योग्य हैं।

श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज प्रात: 09-18 बजे से दोपहर बाद 02-03 बजे तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत तथा अपराह्न 03-38 बजे से सायं 05-12 बजे तक शुभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 12-02 बजे से दोपहर 12-53 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।

दिशाशूल: मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चंद्र स्थिति के अनुसार आज दक्षिण दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभ है।


राहुकाल: अपराह्न 3-00 बजे से सायं 4-30 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

चंद्रमा: चंद्रमा मकर राशि में सम्पूर्ण दिवारात्रि है।

नक्षत्र: श्रवण ‘‘चर व ऊध्र्वमुख’’ संज्ञक नक्षत्र रात्रि 11-50 बजे तक, तदन्तर धनिष्ठा ‘‘चर व ऊध्र्वमुख’’ संज्ञक नक्षत्र होगा। श्रवण नक्षत्र में यथाआवश्यक देव-स्थापन, घर, पुष्टता, कारीगरी, मांगलिक विवाहादि, जनेऊ, वाहन, सवारी आदि विषयक कार्य शुभ कहे गए हैं।

योग: शोभन नामक नैसर्गिक शुभ योग रात्रि 01-50 बजे तक, तदन्तर अतिगण्ड नामक नैसर्गिक अशुभ योग है। अतिगण्ड नामक योग की प्रथम छ: घटी शुभकार्यों में त्याज्य हैं।

विशिष्ट योग: रवियोग नामक दोष समूह नाशक शक्तिशाली शुभ योग रात्रि 11-50 बजे तक है।

करण: तैतिल नामकरण दोपहर बाद 02-48 बजे तक, तदुपरान्त गर व वणिजादिक करण क्रमश: हैं।

व्रतोत्सव: आज मंगला गौरी पूजा, ओणम (केरल), आखेटक त्रयोदशी व शिव पवित्रारोपण (उड़ी), राष्ट्रीय खेल दिवस तथा ऋक उपाकर्म आदि व्रतोत्सव है।

आज जन्म लेने वाले बच्चे: आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (खि, खू, खे, खो, ग, गि) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि मकर है। मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। इनका जन्म ताम्रपाद से है, जो शुभ माना गया है। सामान्यत: ये जातक धनी, गम्भीर, बुद्धिमान, साहसी, प्रसिद्ध, नेक-नाम, राग-विद्या, गणित व ज्योतिष में रुचि रखने वाले होते हैं।