
आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ
यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ
अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 3 और भाग्यांक 8 है। आज के दिन में जहां एक और ज्ञान आध्यात्मिक उन्नति और व्यापार के लिए धन प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए विशेष ऊर्जा उपलब्ध है। वहीं दूसरी ओर कुशल प्रबंध की दक्षता सहयोग और मिलन सरिता के साथ थोड़े आक्रामक व्यवहार का प्रभाव भी आज के दिन में देखने को मिल सकता है। बने बनाए काम बिगड़ सकते है। अनावश्यक दिखाई गई अकरम अकता के कारण संकट में आ जाए इसलिए बहुत समझदारी से आज के दिन की आक्रमक ता को उपयोग में लेने की आवश्यकता रहेगी एक 3 7 और 8 वालों के लिए बेहतर दिन है।
टैरो कार्ड में आज के दिन का कार्ड 'द लवर्स' है इसके मायने हैं आज के दिन में भावनात्मक ऊर्जा सकारात्मक रूप से उपलब्ध है। अपने रिलेशन को एक स्टेप आगे बढ़ाने नई योजनाओं पर बातचीत करने और संभावनाओं को तलाशने के साथ उन पर कार्य करते हुए सकारात्मक रूप से आगे बढ़ने का दिन है। अगर साथी नाराज है और किसी प्रकार की भावनात्मक दूरी आपके संबंधों में है तो ऐसे में सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ एक अच्छी बातचीत संबंधों को सामान्य करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। थोड़ी सकारात्मक कोशिश और भावनात्मक बातचीत आज परिणाम दायक रहने की संभावना है।
सनसाइन के अनुसार आज दिन में कार्य करने की ऊर्जा मैं आपसी सहयोग का अभाव रह सकता है। इस कारण हो सकता है। जो कार्य टीम वर्क के कारण पूर्णता की ओर जाते दिखाई दे रहे हो उन्हें भी सहयोग ना मिल पाने के कारण फिर से शुरू करना पड़ जाएं। तनावपूर्ण स्थिति में उच्चाधिकारियों के सामने जाने से बचें।
मूनसाइन के अनुसार आज का दिन भावनात्मक रिश्तों में शब्दों पर संयम के अभाव में तनावपूर्ण स्थिति के योग बनने की संभावना दर्शा रहा है। आकस्मिक घटना क्रम में परिस्थितियों के बदल जाने से आपसी रिश्ते पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। एक दूसरे की भावनाओं को समझते हुए बदली हुई परिस्थितियो के अनुसार व्यवहार से ही आज के दिन रिश्तों की गरिमा रह सकेगी।
कैसा रहेगा साप्ताहिक दंपती राशिफल
दंपती जीवन के लिए आने वाला सप्ताह कई मायनों में महत्वपूर्ण रहने वाला है। एक दूसरे के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए किए जाने वाले प्रयासों के सार्थक परिणाम निकलने की संभावना है। नई योजनाओं पर बातचीत और धार्मिक और पर्यटन से जुड़ी यात्राएं भी संभव है। सप्ताह के प्रथम भाग में कोई शुभ समाचार मिलने से उसकी आगामी योजनाओं में व्यस्त रह सकते हैं। सप्ताह का मध्य भाग में पारिवारिक जुड़ाव से संबंधित व्यक्तियों के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। सप्ताह के अंतिम भाग में पर्यटन और यात्रा के दौरान भावनात्मक निकटता का आनंद अनुभव करेंगे।
आपका सवाल
प्रश्न: शिवजी को नित्य जलाभिषेक से क्या लाभ होता है?
उत्तर: नित्य भगवान शिव को जलाभिषेक करने से ना केवल सैकड़ों जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। बल्कि इस जन्म में आपको भगवान शिव की कृपा से अच्छा जीवनसाथी प्राप्त होता है और अगर किसी भी प्रकार की मन में अशांति है तो वह भी दूर होती है। चित् स्थिर होता है। मृत्यु का भय नहीं सताता स्वास्थ्य अच्छा हो जाता है। धीरे-धीरे सभी प्रकार के सुख जीवन में अभिवृद्धि करने लगते हैं।
आज का दैनिक राशिफल ज्यो पं चंदन श्याम नारायाण व्यास पंचांगकर्ता के साथ
मेष:- घर परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति सम्भव है। व्यापार में लाभदायी अनुबंध होंगे। अधीनस्थों के मध्य आपका महत्व कम होगा। घर-परिवार की परेशानी से दुख होगा।
वृषभ:- व्यर्थ विवादों से दूर रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। आर्थिक मामले सुलझाने में लगे रहेंगे। वाहन सुख की संभावना है। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा सम्भव है।
मिथुन:- अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने रहस्य दूसरों को न दें अन्यथा मुसीबत आ सकती है। दांपत्य सुख में कमी आएगी। व्यर्थ समय नष्ट न करें। खर्चों में कमी करने का प्रयत्न आवश्यक है। मांगलिक उत्सवों में शामिल होने के अवसर आएंगे।
कर्क:- राजनीति में नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना होगा। आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे। सुख वृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। विरोधी परास्त होंगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा के योग हैं।
सिंह:- बोलचाल में विशेष ध्यान दें। मित्रों से सहयोग लेना पड़ेगा। अल्प परिश्रम से ही लाभ होगा। रुका कार्य होने से हर्ष होगा। नए विचार, योजना पर चर्चा संभव है। आपसी संबंधों को महत्व दें।
कन्या:- आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। परिजन से भेट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।।
तुला:- नए दोस्त बनेंगे। किसी अनजान पर विश्वास न करें। परिवार के कार्यक्रमों में व्यस्तता रहेगी। बैंक के वित्तीय सहयोग से व्यापार में विस्तार होगा। पुराना रुका पैसा मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी।
वृश्चिक:- आपके अपने विरोधी हो सकते हैं। अतिरिक्त आय का स्रोत मिलने से आय बढ़ेगी। मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्य में परिवार का पूर्ण सहयोग रहेगा।
धनु:- आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। जोखिम के कार्यो से बचें। सामाजिक कद बढ़ेगा। राजनीतिक प्रभाव से सप्लाई का आदेश मिलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक समस्याएं सूझ-बूझ से निपटाएं।
मकर:- संतान के करियर में आ रहें उतार चढाव से तनाव रहेगा। धन लाभ के अवसर आएंगे। व्यापार में उन्नति होगी। नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। निवेश में वृद्धि होगी। रचनात्मक रुचि बढ़ेगी।
कुम्भ:- खान-पान में सावधानी रखें। पेट सम्बंधित तकलीफ हो सकती है। जमीन जायदाद के कार्यों में अटकले आ सकती है। इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। रिश्तेदारों से भेट होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।
मीन:- अपनी आदतों को सुधारें ।अध्ययन के लिए विदेश जाना हो सकता है। दूसरों की ख़ुशी के लिए परेशान होना पड़ेगा। भौतिक सुख के साधन मिलेंगे। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। आय से अधिक व्यय नहीं करें। दूसरों से बिना कारण नहीं उलझें।
ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पंडित घनश्यामलाल स्वर्णकार के साथ
शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत: 1444
मु. मास: जिलहिज-14
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: वर्षा
मास: आषाढ़
पक्ष: शुक्ल
शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज मूल नक्षत्र में विवाह, कुआं पूजन, सगाई-रोका व हलप्रहवण के और कूपारम्भ का पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में शुभ मुहूर्त है। पूर्णिमा शुभ तिथि सायं 05-09 बजे तक, तदन्तर प्र.श्रावण कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा प्रारम्भ हो जायेगी। पूर्णिमा तिथि में सभी मांगलिक कार्य, अलंकार, चित्रकारी, प्रतिष्ठा, विवाह, जनेऊ, घर व यज्ञकर्म आदि कार्य शुभ होते हैं। कृष्ण प्रतिपदा में भी शुभ व मांगलिक कार्य शुभ होते हैं।
श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज सूर्योदय से प्रात: 07-23 बजे तक अमृत, प्रात: 09-06 बजे से पूर्वाह्न 10-48 बजे तक शुभ तथा दोपहर बाद 02-13 बजे से सूर्यास्त तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 12-03 बजे से दोपहर 12-58 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम है।
दिशाशूल: सोमवार को पूर्व दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है, पर आज धनु राशि के चंद्रमा का वास पूर्व दिशा की यात्रा में सम्मुख होगा। यात्रा में सम्मुख चंद्रमा को लाभदायक व शुभप्रद माना गया है।
राहुकाल: प्रात: 7-30 बजे से प्रात: 9-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।
चंद्रमा: चंद्रमा सम्पूर्ण दिवारात्रि धनु राशि में।
नक्षत्र: मूल ‘‘तीक्ष्ण व अधोमुख’’ संज्ञक नक्षत्र पूर्वाह्न 11-02 बजे तक, तदन्तर पूर्वाषाढ़ा ‘‘उग्र व अधोमुख’’ संज्ञक नक्षत्र हैं। मूल गण्डान्त संज्ञक नक्षत्र भी है। मूल नक्षत्र में कुआं, बावड़ी, तालाब, पुंसवन, वास्तु-शान्ति, वधू-प्रवेश, हलप्रवहण, विवाह व यज्ञोपवीत आदि कार्य सिद्ध होते हैं।
योग: ब्रह्म नामक नैसर्गिक शुभ योग अपराह्न 03-45 बजे तक, तदन्तर ऐन्द्र नामक नैसर्गिक अशुभ योग है।
करण: भद्रा संज्ञक विष्टि नामकरण प्रात: 06-45 बजे तक, तदन्तर बव व बालवादि करण: क्रमश: हैं।
व्रतोत्सव : आज आषाढ़ी पूर्णिमा, सत्यव्रत, गुरु पूर्णिमा, व्यास पूजा, मन्वादि, वायु परीक्षा सायं 07-21 बजे पर, अष्टानिका का महापर्व समाप्त (जैन), अमरनाथ यात्रा प्रारम्भ, चातुर्मास संन्यासियों का प्रा. तथा गण्डमूल पूर्वाह्न 11-02बजे तक है।
आज जन्म लेने वाले बच्चे: आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (भी, भू, धा, फा, ढ़ा) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि धनु है। धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इनका जन्म ताम्रपाद से है। सामान्यत: ये जातक धनी, विज्ञान, ज्ञानी, स्वाभिमानी, लक्ष्यवेधी, दृढ़, वाक्-पटु, चतुर, लोकप्रिय तथा अल्प-क्रोधी और थोड़े अहंकार से ग्रसित होते है। इनका भाग्योदय लगभग 27 वर्ष के बाद ही होता है। धनु राशि वाले जातकों को अपने कार्य-व्यवसाय में प्रचुर लाभ होगा, पर राहु के कारण अनेक बाधाएं व चिक चिकाहट रहेगी।
Published on:
02 Jul 2023 07:11 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
