26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 6 August : जानिए आज क्या कहता है आपका भाग्य बता रहे हैं तीन ज्‍योतिषाचार्य

पढ़े तीन ज्‍योतिषियों से राशिफल स‍मेत फैमिली एस्‍ट्रो स्‍पेशल सिर्फ पत्रिका पर  

6 min read
Google source verification

जयपुर

image

Shipra Gupta

Aug 05, 2023

rashifal.png

,,,,

आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्‍त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।

ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज

अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 6 और भाग्यांक 3 है। आज के दिन में कूटनीति नेतृत्व करने की दक्षता कला संगीत नाट्य और धन को प्रभावित करने वाली ऊर्जा प्रचुर मात्रा में उपलब्ध रहेगी। जो लोग कला के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन बेहतर हो सकता है। जो लोग राजनीति या अन्य प्रकार की स्थितियों में कूटनीतिक स्तर पर अपने कार्यों से जुड़े हुए हैं उनके लिए भी आज का दिन बेहतर रहने की संभावना है। पिछले किए गए कार्यों को भी आज के दिन प्रशंसा मिलने के योग बन रहे हैं। बैंकिंग और शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को थोड़ी सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। मूलांक 2,4,6 और 9 वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहने की संभावना है।


टैरोकार्ड में आज का कार्ड 'द वर्ल्ड' के साथ '6 ऑफ कपस' है। आज का दिन अकांप्लिशमेंट, इमोशनल इंवॉल्वमेंट और फुलफिलमेंट की एनर्जी के साथ वित्तीय सुरक्षा आत्म निर्भरता व्यक्तिगत उपलब्धि और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके प्रयासों में जहां एक और आत्मनिर्भरता और स्वतंत्रता के लिए व्यापक योजनाएं बनाने से लेकर सही साथियों के चयन के साथ बहुत गहराई से आत्म विश्लेषण करने की प्रवृत्ति रहेगी। इस कड़ी में उन लोगों का साथ मिलेगा जो आपके सच्चे हितैषी हैं। वही आनंद और उत्साह के लिए आपको उन लोगों से जुड़ना होगा जो इसको सच्चे अर्थों में जानते हैं ।तनाव रहित आनंद आज के दिन की महत्व पूर्ण प्राप्ति हो सकती है।


सनसाइन कार्यस्थल पर अगर आप हैं तो आज का दिन थोड़ा लाइट मूड़ का कर रह सकता है। हर थोड़ी देर में घटनाक्रम बदलते रहने से मुख्य कार्यों पर से ध्यान हट सकता है। साथी कर्मी अपने हिस्से का कार्य भी दूसरों पर डालने की कोशिश करेंगे। उच्च अधिकारी अपने कार्यों को घुमा फिरा कर दूसरों से करवाना चाहेंगे। आज का दिन सामान्य से कम ऊर्जा वाला दिन रहेगा।


मूनसाइन के अनुसार भावनात्मक रूप से आज का दिन आप सी तकरार का रह सकता है। छोटी-छोटी कमियां निकालते हुए बात बड़े विवादों तक जा सकती है। पिछली बातों को याद करना तनावपूर्ण हो सकता है जो लोग साथी के साथ आज के दिन को आनंद पूर्वक बिता ना चाहे उन्हें वर्तमान में ही रहना होगा। पिछली बातों को या अगले प्लान के बारे में बात करना तनाव भरा हो सकता है।

कैसा रहेगा साप्ताहिक रिश्ते संबंधों राशिफल

रिश्ते संबंधों की लिहाज से आने वाला सप्ताह मिलाजुला रहने की संभावना है। सप्ताह का प्रथम भाग जहां एक-दूसरे की केयर से जुड़ा रहेगा। वही सप्ताह के मध्य भाग में दूसरों के प्रभाव से आपसी तनाव बढ़ सकते हैं। सप्ताह के अंत में छोटी यात्रा या किसी खास व्यक्ति के मिलने से अचानक बने प्रोग्राम्स में विशेष आनंद की स्थितियां बन सकती हैं।

ज्यो पं चंदन श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता

मेष:- अनजाने में हुई गलती से दुखी होंगे। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। समय मध्यम रहेगा। परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे।


वृषभ:- कारोबार विस्तार के लिए समय उपयुक्त है। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आपके कार्य की प्रशंसा होगी।


मिथुन:- कई दिनों से अधूरे काम आज पुरे होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार में शुभ प्रसंग होंगे तथा स्वास्थ्य में सुधार होगा। चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे।

कर्क:- आपकी मनमर्जी के कारण नुकसान होने की सम्भावना है। अपने व्यवहार में नर्मी लाए। यात्रा के योग है। नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंभ होगा।

सिंह:- किसी की भी निंदा न करें। अपनों से व्यवहार कमजोर होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतित होगा। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य जरूरी है।

कन्या:- साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।

तुला:- तकनीकी खराबी के कारन आप की कार्य लंबित होंगे। आप की लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल पुथल सम्भव है।

वृश्चिक:- आप की पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पुराने रोगों से परेशान रहेंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। नौकरी में बदलाव होगा।


धनु:- परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर आएंगे। परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा। भाग्य साथ देगा और आप की समस्या का समाधान होगा।। जिस किसी पर आप शंका कर रहे हैं वह गलत है।


मकर:- कारोबार में समय व परिस्थिति में सुधार होगा। कम समय में काम को पूरा करेंगे। शुभ समाचार। लेखा-जोखा के कार्य में विशेष सावधानी बरतें। आप का अपना आप को धोखा दे सकता है।

कुम्भ:- तेल तिलहन में धन निवेश करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता हो समय शुभ व अनुकूल होगा। घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। सन्तान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।

मीन:- लंबे समय से अटके रोजगार से संबंधित कार्य पुरे होंगे। नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आलस्य, प्रमाद से बचें। यात्रा से धन प्राप्त होगा।

ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: घनश्यामलाल स्वर्णकार

शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत: 1445
मु. मास: मुहर्रम- 18
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: वर्षा
मास: द्वि. श्रावण (अधिक)
पक्ष: कृष्ण

श्रेष्ठ चौघडि़ए: आज प्रात: 07-36 बजे से दोपहर 12-32 बजे तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत तथा दोपहर बाद 02-07 से अपराह्न 03-50 तक शुभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 12-06 बजे से दोपहर 12-59 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।

तथि: पंचमी पूर्णा संज्ञक शुभ तिथि प्रात: 07-10 बजे तक, तदन्तर षष्ठी नन्दा संज्ञक तिथि अंतरात 05-21 बजे तक, तदुपरान्त सप्तमी भद्रा संज्ञक शुभ तिथि प्रारम्भ हो जायेगी। इस प्रकार आज षष्ठी तिथि का क्षय हुआ है। पंचमी तिथि में समस्त स्थिर व चंचल कार्य और सभी मांगलिक कार्य व उत्सवादि शुभ होते हैं।

नक्षत्र: रेवती ‘‘मृदु व तिङर््यंमुख’’ संज्ञक नक्षत्र रात्रि 01-44 बजे तक है। इसके बाद अश्विनी ‘‘क्षिप्र व तिङर््यंमुख’’ संज्ञक नक्षत्र प्रारम्भ हो जायेगा। रेवती व अश्विनी दोनों ही नक्षत्र गण्डान्त संज्ञक भी हैं। रेवती नक्षत्र में यदि समयादि शुद्ध हो तो घर, देव-मन्दिर, अलंकार, विवाह, घरेलू कार्य और उत्सव तथा जल व स्थल सम्बन्धी कार्य करने योग्य हैं।

योग: धृति नामक नैसर्गिक शुभ योग रात्रि 08-26 बजे तक, तदन्तर शूल नामक नैसर्गिक अशुभ योग है। शूल योग की प्रथम पांच घटी शुभकार्यों में त्याज्य है।

विशिष्ट योग: सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग व रवि योग नामक शक्तिशाली शुभ अन्तरात्रि 01-44 बजे से प्रारम्भ।

करण: तैतिल नामकरण प्रात: 07-10 बजे तक, तदुपरान्त गर, वणिज व विष्टि संज्ञक भद्रा क्रमश: है। भद्रा अन्तरात 05-21 बजे से प्रारम्भ होगी।

व्रतोत्सव: आज फ्रेन्डशिप डे, पंचक अन्त रात्रि 01-44 बजे तक गण्डमूल सम्पूर्ण दिवारात्रि है।

चन्द्रमा: चंद्रमा रात्रि 01-44 बजे तक मीन राशि में इसके बाद मेष राशि में होगा।


ग्रह राशि-नक्षत्र परिवर्तन : प्रात: 07-33 बजे पर गुरु भरणी नक्षत्र के तृतीय चरण में प्रवेश करेगा।


दिशाशूल: रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चन्द्र स्थिति के अनुसार आज उत्तर दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है।


राहुकाल (मध्यममान से): सायं 4-30 बजे से सायं 6-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

सोमवार- 7,अगस्त: आज श्रावण वन सोमवार व्रत, गण्डमूल रात्रि 01-16 बजे तक शुक्र वक्री अश्लेषा नक्षत्र के चौथे चरण में व कर्क राशि में प्रात: 10-56 बजे पर।

मंगलवार-8,अगस्त: कालाष्टमी, मन्वादि, मंगला गौरी पूजा।

बुधवार-9,अगस्त: विश्व आदिवासी दिवस।

गुरुवार-10,अगस्त: रोहिणी व्रत (जैन)।

शुक्रवार-11,अगस्त: कमला (पुरुषोत्तम) एकादशी व्रत (स्मार्तों का)

शनिवार-12,अगस्त: कमला (पुरुषोत्तम) एकादशी व्रत वैष्णवों का उन्मीलिनी महा द्वादशी व्रत, एकादशी तिथि की वृद्धि हुई है।

रविवार-13,अगस्त: प्रदोष व्रत।

आज जन्म लेने वाले बच्चों: आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (दे, दो, चा, ची, चू) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। रात्रि 01-44 बजे तक जन्मे जातकों की जन्म राशि मीन व इसके बाद जन्मे जातकों की जन्म राशि मेष है। मीन राशि के स्वामी बृहस्पति व मेष राशि के स्वामी मंगल हंै। इनका जन्म स्वर्णपाद से है। सामान्यत: ये जातक वाणी व चाल से तीव्र, बुद्धिमान, बहुमित्रों वाले, माता-पिता की सेवा करने वाले, सर्वप्रिय, पत्रकार, निबन्धकार और परामर्श दाता आदि हो सकते हैं। इनका भाग्योदय 27-28 वर्ष की आयु तक होता है। मीन राशि वाले जातकों के परिवार में वातावरण सुखद रहेगा। मंगल कार्यों की रूपरेखा बनेगी, पर अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होगी।