8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Congress ने तोड़ लिया केजरीवाल की पार्टी का बड़ा प्रत्याशी, जादू की झप्पी दी… प्रत्याशी बोला अब कांग्रेस ही मेरी पार्टी… नहीं लड़ रहा चुनाव

AAM Admai Party : कुरैशी पहले निर्दलीय लड़े थे। उसके बाद कांग्रेस में चले गए। कांग्रेस से टिकट नहीं मिला तो आप में चले गए और अब आप पार्टी से वापस कांग्रेस में आ गए।
less than 1 minute read
Google source verification
aap_party_photo_2023-11-17_13-00-55.jpg

aap party or congress party

AAM Admai Party : Arvind Kenjriwal की आम आदमी पार्टी का भविष्य राजस्थान में सुखद नहीं लग रहा है। पार्टी के कुछ प्रत्याशियों को बड़ी पार्टियां तोड़ रही हैं और अपने पक्ष में समर्थन लेकर उनको बिठा रहीं हैं। ऐसे ही एक तगड़े प्रत्याशी हैं पप्पू कुरैशी....। पप्पू कुरैशी अभी कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। वे जयपुर की हवामहल सीट से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे।

लेकिन कांग्रेस ने उनको टिकट नहीं दिया। तो वे आम आदमी पार्टी से टिकट ले आए। चुनाव की तैयारी भी और प्रचार भी शुरू कर दिया। लेकिन अब कल रात को सीएम का जादू चला। सीएम अपने कुछ लोगों के साथ पप्पू कुरैशी के घर पहुंचे और उनको गले लगाया। उनसे बातचीत की और उनको अपने पक्ष में करने की कोशिश की। सीएम की बात मानकर कुरैशी ने सरेंडर कर दिया। अब वे चुनाव नहीं लड़ रहे हैं और न ही प्रचार कर रहे हैं।

उन्होनें अपने और अपनी टीम का समर्थन कांग्रेस पार्टी को दे दिया। दरअसल कुरैशी से कांग्रेस पार्टी को कांग्रेस के ही वोट कटने का डर था। इस कारण सीएम उनसे बातचीत करने गए थे। हवामहल से आर आर तिवाड़ी कांग्रेस के प्रत्याशी हैं तो सामने भाजपा से बाल मुकुंदाचार्य है। कुरैशी के खड़ा होने से मुकाबला तीन कोणीय हो रहा था लेकिन अब यह आमने सामने का मुकाबला हो गया। कुरैशी पहले निर्दलीय लड़े थे। उसके बाद कांग्रेस में चले गए। कांग्रेस से टिकट नहीं मिला तो आप में चले गए और अब आप पार्टी से वापस कांग्रेस में आ गए।