
राजमहल. जिले के प्रमुख पर्यटन एवं आस्था स्थल बीसलपुर बांध और गोकर्णेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने वाले पर्यटकों को इन दिनों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बनास नदी में स्थित पवित्र दह तक पहुंचने वाला मार्ग जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गया है। वहीं वन क्षेत्र में बने बरसाती नालों से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में पर्यटकों को बारिश के दौरान जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है।
फोटो कैप्शन:
राजमहल. बीसलपुर बांध के पवित्र दह किनारे गड्ढों में तब्दील मार्ग।
Updated on:
31 Jul 2026 06:00 am
Published on:
31 Jul 2026 06:00 am
