
जयपुर
अजमेर के केकड़ी इलाके में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मां उसका बेटा और बेटी है। पति और एक अन्य महिला हादसे में मामूली घायल है। कार के एयर बैग खुलने के कारण उनकी जान बच गई। हादसे के बार परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रत्यक्षर्दिर्शयों ने पुलिस को बताया कि कार हवा की रफ्तार से बात कर रही थी। अचानक बेकाबू हो गई। कार कई बार पलटी और उसके बाद करीब दस फीट गहरी खाई में जा गिरी।
पुलिस ने बताया कि मीणों का नया गांव निवासी भागचंद रेगर पनी पत्नी माया और दसरी पत्नी अनीता , बेटी किरण और बेटे राहुल और भागचंद के भाई सांवरमल की बेटी राधिका के साथ प्रान्हेड़ा गांव में शादी में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान पारा और फारकिया के बीच कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार सड़क किनारे दस फीट की खाई में गिर गई और एक मेड़ पर जाकर रुकी। हादसे में कार सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकालकर 108 को सूचना दी।
सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को केकड़ी के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उपचार के दौरान माया और किरण ने दम तोड़ दिया। वहीं भागचंदए राहुल और अनीता को गंभीर घायल होने पर घायल अवस्था में केकड़ी से अजमेर के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में राहुल ने भी दम तोड़ दिया। दो अन्य घायलों का अजमेर के जेएलएन अस्पताल में उपचार जारी है। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मौका मुआयना किया है। पुलिस ने बताया कि कार के आगे एयर बैग खुलने से भागचंद और अनिता की जान बच गई। वहीं भाई की बेटी राधिका कार का फाटक खुलने के कारण बाहर गिर गई। इस कारण उसे ज्यादा चोटें नहीं आई। पुलिस ने बताया कि भागचंद पहले से शादीशुदा था। लेकिन एक महीने पहले उसने एक अन्य महिला से नाता प्रथा से विवाह किया था।
Published on:
09 Feb 2023 12:58 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
