6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Accident : मनोहरपुर-दौसा हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, पांच साल की बच्ची सहित तीन की मौत

– देर रात ट्रक की चपेट में आई एक कार जयपुर। प्रदेश की सड़कों पर वाहन यमदूत बनकर दौड़ रहे हैं। आए दिन भीषण सड़क हादसे हो रहे हैं। कल देर रात मनोहरपुर दौसा नेशनल हाइवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक पांच साल की बच्ची सहित तीन लोगों की […]

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jun 13, 2024

– देर रात ट्रक की चपेट में आई एक कार

जयपुर। प्रदेश की सड़कों पर वाहन यमदूत बनकर दौड़ रहे हैं। आए दिन भीषण सड़क हादसे हो रहे हैं। कल देर रात मनोहरपुर दौसा नेशनल हाइवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक पांच साल की बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा में एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार बुरी तरह से पिचक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर ​िस्थति संभाली और शवों को मृर्दाघर में रखवाया है। हादसे में एक महिला गंभीर घायल हुई है। इसका अस्पताल में उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाइवे पर रायसर के समीप देरा रात एक कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार पांच साल की बच्ची सहित तीन लोगों की मौके पर पर ही मौत हो गई। हादसे में कार में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसका अस्पताल में उपचार जारी है। ट्रक की टक्कर के बाद कार बुरी तरह से चकराचूर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर ​िस्थति को संभाला और शवों को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।