18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानें, किस दिन महिलाओं के शॉपिंग करने से प्रसन्न होते हैं ‘देव’

वास्तुु और ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ खास दिन ऐसे होते हैं, तब शॉपिंग की जाए तो इसके परिणाम अच्छे रहते हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Apr 20, 2018

women

शॉपिंग को महिलाओं की कमजोरी माना जाता है। आमतौर पर पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं शॉपिंग में माहिर होती हैं। सामान खरीदते समय मोलभाव करना हो या फिर गुणवत्ता की जांच करनी हो, महिलाओं से बेहतर कोई नहीं हो सकता है। शादियों की शॉपिंग करनी हो या फिर कोई अवसर पर अक्सर बुजुर्ग महिलाएं पहले दिन और वार देखकर शॉपिंग करने की राय देती थी। इन खास दिनों को देखकर ही शॉपिंग शुरू की जाती थी। हालांकि महिलाओं को हर दिन शॉपिंग करना पसंद होता है, लेकिन वास्तुु और ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ खास दिन ऐसे होते हैं, तब शॉपिंग की जाए तो इसके परिणाम अच्छे रहते है। सप्ताह के कुछ खास दिनों को शॉपिंग के लिए ठीक नहीं माना जाता है.जैसे कि शनिवार को खरीदारी नहीं की जाती है। खासतौर से काले कपड़ों, लोहा, तेल, नमक और इलेक्ट्रोनिक चीजों की खरीदारी नहीं की जाती है। ऐसे ही सप्ताह कुछ ऐसे दिन हैं, जब शॉपिंग करना बहुत अच्छा और शुभ होता है। इस दिन शॉपिंग कर आप अपनी शॉपिंग को हेप्पी शॉपिंग बना सकती हैं।

शॉपिंग के लिए सबसे अच्छा दिन शुक्रवार होता है। इसके पीछे कारण यह है कि शुक्र को धन, ऐश्वर्य व सुख, वस्त्र का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र की मानें तो शुक्रवार को नए कपड़े खरीदने पर शुक्र देव प्रसन्न होते हैं और उनकी विशेष कृपा होती है। बुधवार, गुरुवार व रविवार के दिन को भी शुभ माना गया है। इस दिन भी महिलाएं जमकर शॉपिंग कर सकती हैं। हालांकि सोमवार को मध्यम शुभ माना गया है। गहनों की खरीदारी के लिए भी रविवार, सोम , बुध, गुरु , शुक्रवार शुभ माना गया है।

अगर आपने नए कपड़ों की शॉपिंग की हैं तो यह जानना भी जरूरी हो जाता है कि नया कपड़ों को कब पहना जाएं। नये कपड़े पहने के लिए मंगलवार और शनिवार ठीक नहीं माना जाता है। इन दो दिनों के अलावा आप कभी भी नये कपड़े पहन सकते हैं।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग