9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अवैध हथियारों के नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी

- अवैध हथियारों के खिलाफ सरूण्ड थाना पुलिस की कार्रवाई

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Apr 02, 2025

कोटपूतली-बहरोड़. जयपुर रेंज आईजी अजयपाल लाम्बा और डीआईजी सह पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के आदेश पर अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे धरपकड़ अभियान में सरूण्ड थाना पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने अपराध की दुनिया में कदम रखने की फिराक में घूम रहे एक युवक को अवैध हथियार सहित रंगे हाथों पकड़ लिया। सरुण्ड थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अवैध देशी पिस्टल के साथ आरोपी को धर दबोचा। इस गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस अब अवैध हथियारों के नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुट गई है।

भागने की कोशिश, लेकिन नहीं बच सका
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपूतली वैभव शर्मा व वृताधिकारी राजेन्द्र कुमार बुरडक के निर्देशन में थानाधिकारी सरुण्ड बाबूलाल मीणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक पुरुषोतमपुरा जाने वाले रास्ते पर पुराने तिबारे के पास हथियार के साथ घूम रहा है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आरोपी को भनक लगते ही वह भागने लगा, हालांकि पुलिस की घेराबंदी इतनी मजबूत थी कि चंद सेकंड में ही उसे धर दबोचा। जब तलाशी ली गई तो आरोपी राहुल उर्फ पपला पुत्र लखीराम योगी (18) निवासी महणपुर थाना बानसुर की कमर में छिपी एक देशी पिस्टल बरामद हुई।

कहां से आया हथियार?
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि हथियार कहां से आया। पूछताछ में आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और न ही लाइसेंस या परमिट दिखा पाया। पुलिस ने तुरंत आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल जगत सिंह की विशेष भूमिका रहीं। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ में अब यह पता लगाया जा रहा है कि यह अवैध हथियार कहां से आया और किन लोगों के संपर्क में था।

पुलिस सख्त, अब बचना मुश्किल
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले के समस्त थानाधिकारीगण को अभियान के दौरान प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के तहत अवैध हथियारों के खिलाफ यह जंग जारी रहेगी और अपराधियों और अपराध के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।