
बजाज नगर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में दो साल से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ा हैं। आरोपी के खिलाफ एक दर्जन के लगभग धोखाधड़ी के प्रकरण पैडिंग हैं। आरोपी जयपुर के अलग अलग थाना इलाकों में जवाहर सर्किल, मुहाना, मानसरोवर, विधायकपुरी में दर्ज प्रकरणों में वांछित चल रहा था।
थानाप्रभारी रमेश सैनी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सौरभ गुप्ता (37) पुत्र इन्द्रेश गुप्ता अनुकंपा प्लेटिना, इस्कॉन रोड मुहाना का रहने वाला हैं। पीड़ित विजय अग्रवाल ने 26 नवंबर को बजाज नगर थाने में मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया था कि आरोपी सौरभ गुप्ता ने 15 लाख रुपए नगर फ्लैट विक्रय पेटे प्राप्त किए। फ्लैट विक्रय का बेचान किया, जिसका बाद फ्लैट का कब्जा आरोपी सौरभ गुप्ता ने नहीं दिया। जब उसने 15 लाख रुपए मांगे तो देने से मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की थी। टीम ने आरोपी सौरभ को गिरफ्ता कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सौरभ सुख सुविधाओं से सुसज्जित फ्लैट्स की बिक्री के लिए दिखाता है। ग्राहक से एग्रीमेंट करके काफी राशि एडवांस में अलग अलग लोगों से हड़प लेता हैं। फिर उसी फ्लैट की रजिस्ट्री अन्य लोगों को करा देता है। आरोपी सौरभ गुप्ता द्वारा जमीनों के इकरारनामें, व्यापार, पार्टनरशिप डीड करने के बाद धोखाधड़ी की जाती हैं।
Updated on:
01 Jul 2021 10:25 pm
Published on:
01 Jul 2021 10:21 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
