3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर निगम सतर्कता शाखा की बड़ी कार्रवाई

patrika.com
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lalit Mohan Sharma

•

Updated: 18 Jun 2020, 12:08 PM IST

नगर निगम सतर्कता शाखा की बड़ी कार्रवाई

नगर निगम सतर्कता शाखा की बड़ी कार्रवाई

जयपुर। नगर निगम सतर्कता शाखा ने कल शहर के कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाया और महामारी एक्ट की पालना नहीं करने वालों पर कार्रवाई की। पुलिस निरीक्षक राकेश यादव के नेतृत्व में कार्रवाई के दौरान दल ने 23 हजार 500 रुपए का जुर्माना वसूला। सतर्कता दल ने जवाहर नगर स्थित मुकेश नगर तेजाजी मंदिर के पास बने 40 सरकारी क्योस्क को अतिक्रमण मुक्त करवाया, पांच्यावाला सिरसी रोड और झोटवाड़ा पुलिया के नीचे दुकानदारों द्वारा रोड और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया, वहीं बैंक कॉलोनी अंबाबाड़ी में आवासीय भवन में बनी अवैध दुकान ध्वस्त किया। निगम के सतर्कता दल ने विद्याधर नगर जोन, हवामहल पश्चिम जोन और सिविल लाइन जोन में बिना मास्क सामान बेच रहे 14 दुकानदारों से 7000 रुपए,बिना मास्क घूमते पाए जाने पर चार व्यक्तियों से 800 रुपए और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करने वाले तीन व्यक्तियों से 300 रुपए जुर्माना वसूला। इसक अलावा बाजार में बरामदे में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से कैरिंग चार्ज के रूप में 15400 वसूले गए और अतिक्रमण हटाया गया। इस प्रकार 23500 रुपए जुर्माना राशि वसूली गई।