27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्टिंग कॅरियर के लिए इस एक्टर ने छोड़ी थी लाखों रुपए के पैकेज वाली जॉब

जयपुर बेस्ड एक्टर संदीप शर्मा इन दिनों टीवी शो 'परफेक्ट पति' में निभा रहे हैं इम्पॉर्टेंट कैरेक्टर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Aryan Sharma

•

Updated: 4 Oct 2018, 1:17 AM IST

Jaipur

एक्टिंग कॅरियर के लिए इस एक्टर ने छोड़ी थी लाखों रुपए के पैकेज वाली जॉब

जयपुर . टीवी शो 'परफेक्ट पति' में इम्पॉर्टेंट कैरेक्टर निभा रहे एक्टर संदीप शर्मा का मानना है कि जयपुर के थिएटर ने उन्हें परफेक्ट एक्टर बनाया है। अपने होमटाउन जयपुर आए संदीप का कहना है, 'जयपुर में बीबीए करने के बाद मैंने एमबीए कम्प्लीट किया और इसके बाद एक बड़ी कंपनी में जॉब मिल गई। करीब तीन साल नौकरी करने के बाद मैंने एक्टिंग में कॅरियर बनाने का निर्णय किया। कुछ अलग और बेहतर करने के लिए मैंने अपनी फील्ड को ही बदल दिया। एक्टिंग और ड्रामा के प्रति मेरा रुझान बचपन से था, क्योंकि रामलीला, स्कूल प्ले में मेरी अहम भूमिका रहती थी। दिल्ली में जॉब को छोडऩे के बाद प्रेम मटियानी, देवेश निगम, अभिनेश्वर दयाल सक्सेना के साथ और एनटीजी रेपेटरी में काम करने का मौका मिला। यहां से जयपुर थिएटर की तरफ रुख किया।'
आपको बता दें, 'परफेक्ट पति' में मशहूर फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा भी मुख्य भूमिका में हैं। शो में संदीप अश्विन चौहान का किरदार निभा रहे हैं। खास बात यह है कि शो की पृष्ठभूमि राजस्थान की है।

जयपुर में असली तैयारी, सपनों में मायानगरी
बकौल संदीप, होमटाउन आकर जयपुर रंगमंच के नामी रंगकर्मी विशाल विजय से मुलाकात हुई और उनके साथ काम किया। इसके साथ ही राजस्थान यूनिवर्सिटी के ड्रामा डिपार्टमेंट में एडमिशन ले लिया। इस दौरान शिवा प्रसाद तुमु और सरताज नारायण माथुर के साथ नाटक करने का मौका मिला। यह मेरी असली तैयारी थी, जहां मैं अपने आप को मुम्बई के लिए तैयार कर रहा था। मैंने लाखों रुपए की जॉब छोड़ी थी और कम समय में अपनी पहचान बनानी थी, यही प्लानिंग फॉलो की।

पहले ही दिन दिया ऑडिशन
संदीप का कहना है, 'जिस दिन मुम्बई पहुंचा, उसी दिन शाम को ऑडिशन के लिए प्रोडक्शन हाउस पहुंच गया। मेरे लिए हर घंटा बहुत कीमती था। सातवें या आठवें दिन एक टीवी कमर्शियल मिल गया। यहां से मेरी शुरुआत हो गई। यहां लगभग डेढ़ साल तक लाइट एंड साउंड शो, वॉइसओवर के जरिए खुद को मजबूत बनाया। कई टीवी कमर्शियल करने के बाद बालाजी की वेब सीरीज 'कर ले तू भी मोहब्बत' की।'

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग