3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जयपुर आईं भाग्यश्री

राजस्थान पर्यटन को बढावा देने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री सोमवार को राजधानी जयपुर पहुंची।  अभिनेत्री भाग्यश्री ने कहा कि राजस्थान के कई खूबसूरत पर्यटक स्थलों पर आने-जाने के लिए कोई फ्लाइट्स की व्यवस्था नही है जिसके चलते राजस्थान की खुबसुरती को करीब से देखना अधूरा सा रह जाता है ।

2 min read
Google source verification
राजस्थान पर्यटन को बढावा देने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री सोमवार को राजधानी जयपुर पहुंची। अभिनेत्री भाग्यश्री ने कहा कि राजस्थान के कई खूबसूरत पर्यटक स्थलों पर आने-जाने के लिए कोई फ्लाइट्स की व्यवस्था नही है जिसके चलते राजस्थान की खुबसुरती को करीब से देखना अधूरा सा रह जाता है ।

राजस्थान सरकार को भी इस दिशा में पहल करनी चाहिए ताकि राजस्थान के पर्यटन को और बढ़ावा मिल सके। एक्ट्रेस भाग्यश्री सोमवार को ए डे विद सेलिब्रिटी के तहत जयपुर आईं।
bhagyshree
इस दौरान उन्होने आमेर किला समेत कई पर्यटक स्थलों पर अपनी खुबसुरती का जलवा भी बिखेरा । उन्होंने बताया कि अर्से पहले वे आमेर फोर्ट अपनी फिल्म कैद में है बुलबुल की शूटिंग के दौरान आईं थीं।
bhagyshree
महीने भर के शूटिंग शैड्यूल में उन्होंने जयपुर को बहुत करीब से देखा। उन्होंने कहा कि जयपुर उनका पसंदीदा शहर है।

भाग्यश्री ने कहा कि यहां दाल-बाटी, चूरमा खाने मजा आया। इसके अलावा कुछ खरीददारी भी की। इस मोके पर एक्ट्रेस भाग्यश्री ने कहा कि फिल्म मैंने प्यार किया की अपार कामयाबी के दौरान अपनी फैमिली से प्यार करने लगी।
bhagyshree
फिल्म मैंने प्यार किया कि शूटिंग के दौरान ही उन्होंने शादी रचाने का फैसला कर लिया था। उस दौरान शादी में कई पारिवारिक दिक्कतें भी आ रही थीं, लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होने उन समस्याओं को खुद पर हावी होने न दिया। फिर शादी के बाद वे अपनी फैमिली को फोकस करने लगी।
bhagyshree
उनमे इतनी ताकत नहीं थी कि वे फैमिली के साथ-साथ फिल्मों में भी एक्टिव रहे । सलमान खान के साथ फिल्म मैंने प्यार किया करने वाली भाग्यश्री ने कहा कि यह सिर्फ अफवाह है कि सलमान मेरे बेटे के लिए फिल्म बनाएंगे।
Story Loader