2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ससुर के साथ संबंध बना बैठी बहु, पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस पहुंची तो खा लिया जहर

प्रेम के अवैध संबंध लोगों की जान लेने से भी नहीं हिचकते। राजधानी जयपुर का ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें बहु अपने ही ससुर से संबंध बना बैठी। बहु से मिलने में परेशानी देख बेटे को मौत के घाट भी उतार दिया, लेकिन जब पूछताछ करती हुई पुलिस रिश्तों का सच उजागर करने लगी तो बहु ने सेल्फॅाज खाकर खुद की जान देने की कोशिश की।

2 min read
Google source verification
affair with father in law, husband murder, came police attampt sucide

affair with father in law, husband murder, came police attampt sucide

जयपुर
प्रेम के अवैध संबंध लोगों की जान लेने से भी नहीं हिचकते। राजधानी जयपुर का ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें बहु अपने ही ससुर से संबंध बना बैठी। बहु से मिलने में परेशानी देख बेटे को मौत के घाट भी उतार दिया, लेकिन जब पूछताछ करती हुई पुलिस रिश्तों का सच उजागर करने लगी तो बहु ने सेल्फॅाज खाकर खुद की जान देने की कोशिश की। फिलहाल सबसे बड़े अस्पताल में जीवन और मौत के बीच झूल रही है।


मामला आमेर थाना इलाके का है। इसमें पीली की तलाई व जाजोलाई की तलाई के बीच खेत में बने गड्ढे में एक युवक का लहूलुहान शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवाया। मृतक का शरीर बीयर की बोतल से गोदा हुआ था और सिर पर भी किसी भारी वस्तु से वार के निशान मिले। मृतक की पहचान कांजरों की ढाणी जाजोलाई की तलाई आमेर निवासी मुकेश सैनी (27) के रूप में हुई, जो प्रॉपर्टी का काम करता था।

चाचा ससुर से थे अवैध संबंध
पुलिस के मुताबिक मुकेश की पत्नी पूजा के चाचा ससुर राकेश सैनी के दो माह पहले अवैध संबंध बन गए थे। प्रेम प्रसंग में भतीजा मुकेश कहीं रोड़ा नहीं बन जाए, इसके लिए राकेश ने अपने नाबालिग बेटे के जरिए गुरुवार रात 10 बजे मुकेश को आबादी से दूर खाली खेत में खांसी की दवा पीने के बहाने बुलाया। वहां पर पहले उसे खांसी की दवा पिलाई और उस दौरान बीयर की फूटी बोतल और लाठी से सिर, गर्दन और पेट पर वार कर हत्या कर दी और लाश को खेत के गड्ढे में डाल दिया।

पुलिस को गुमराह करने के लिए बनाई कहानी
पुलिस को गुमराह करने के लिए राकेश और उसके बेटे ने कहानी भी बुन ली। कहानी के अनुसार रात ग्यारह बजे मुकेश ने अपने चाचा के लड़के संजू को फोन कर पीली की तलाई के पास बीयर लेकर आने को कहा था। संजू रात को बीयर लेकर मुकेश के बताए पते पर पहुंचा तो वहां पर वह नहीं मिला। इस पर उसने उसे फोन किया तो उसका मोबाइल बंद आया। जबकि चाचा राकेश और उसका बेटा दोनों हत्या कर चुके थे।

अवैध संबंधों के चलते उतारा मौत के घाट
थानाधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि राकेश के बेटे के पास अंतिम कॉल आया तो उससे पूछताछ की। उस पर थोड़ा दबाव डाला तो उसने पिता के शामिल होने की बात खोल दी। आरोपी राकेश सैनी से थाने में बुलाकर पूछताछ की तो उसने भतीजे की पत्नी से अवैध सम्बंध होने की बात बताई। हत्या में पूजा का कोई किरदार है या नहीं पुलिस इस बात की जानकारी करने पहुंची थी कि परिवारवालों को अवैध संबंधों की भनक लग गई।

शाम को पत्नी ने खाया जहर, गंभीर
अवैध संबंध उजागर होने की जानकारी मिलते ही पूजा अपने डेढ़ साल की बेटी को छोड़कर मरने के लिए सेल्फॉज खा लिया। इस बात की जानकारी घरवालों को लगी तो उसे पहले आमेर अस्पताल लेकर गए, लेकिन इसके बाद उसे एसएमएस अस्पताल में रैफर कर दिया। बताया जाता है कि उसकी हालत फिलहाल गंभीर है।