1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली के बाद भिवाड़ी, हनुमानगढ़ और जयपुर की हवा भी खराब

- लोगों को सांस लेने में हो रही तकलीफ

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Nov 04, 2023

pollution_1.jpg

जयपुर. राजस्थान की हवा में प्रदूषण बढऩे लगा है और एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली का असर अब राजस्थान तक आ पहुंचा है। खासकर भिवाड़ी और हनुमानगढ़ के हाल खराब हैं। उसके बाद जयपुर का नंबर आता है। जयपुर की स्थिति भी प्रदूषण के मामले में अच्छी नहीं है। नवंबर महीने के दस्तक के साथ ही राजस्थान की तरह पूरे उत्तर भारत में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। इस बार ठंड की दस्तक पर दीवाली से पहले ही प्रदूषण तीन गुना ज्यादा बढ़ गया है। अभी यह प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है। राजस्थान में जैसे-जैसे दिवाली का त्योहार नजदीक आएगा, पटाखों की वजह से इसमें और इजाफा होगा।
दिल्ली के बाद अब राजधानी जयपुर की आबोहवा जहरीली होती जा रही है। पॉल्यूशन का स्तर बढऩे की वजह से जयपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 237 तक पहुंच गया है। जो खराब हवा की श्रेणी में आता है। एक्यूआई बढऩे की वजह से आज सुबह जयपुर स्मॉग की चादर में लिपटा नजर आया। लोग इसे सर्दी का असर समझते रहे, लेकिन असल में यह प्रदूषण की वजह से छाई धुंध है। इसकी वजह से श्वांस के रोगियों को भी परेशानी हो रही है। लोगों को सांस की तकलीफ हो रही है।


मुरलीपुरा के बुरे हाल

जयपुर में छह जगहों पर हवा की गुणवत्ता को मापा जाता है। इसमें सबसे बुरे हालात मुरलीपुरा में नजर आए हैं। यहां एक्यूआई स्तर 241 पर पहुंच गया है, जबकि सीतापुरा में एक्यूआई 237 है। जयपुर में एक भी जगह ऐसी नहीं है, जहां एक्यूआई स्तर 200 से कम हो।

चार दिन में 200 पर है एक्यूआई

पिछले तीन दिन के आंकड़ों पर नजर डालें तो जयपुर में एक्यूआई का स्तर 200 के आसपास बना हुआ है। इससे पहले भी यह स्तर 180 से 200 के बीच में ही दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से सही नहीं है। यह स्तर बढऩे की वजह से अस्थमा और दिल के मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भिवाड़ी और हनुमानगढ़ में एक्यूआई 390 पहुंचा

राजस्थान के भिवाड़ी में एक्यूआई 397 और हनुमानगढ़ में 393 पर पहुंच गया है।, जिसके चलते यहां प्रदूषण के हालात बहुत खराब हैं। दोनों जगहों पर पिछले तीन दिन दिन से हवा गुणवत्ता 300 से उपर है। भिवाड़ी को देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल है। इसी तरह चूरू में 346 और भरतपुर में एक्यूआई स्तर 343 दर्ज किया गया है।

4 नवंबर सुबह 8 बजे जयपुर के हाल

आदर्श नगर—203—खराब
मानसरोवर—206—खराब
पुलिस कमिश्नरेट—203—खराब
रीको सीतापुरा—237—खराब
मुरलीपुरा—241—खराब
शास्त्री नगर—228—खराब

यह है वायुगुणवत्ता सूचकांक मानक

0 से 50 -अच्छी
51 से 100-संतोषजनक
101 से 200- थोड़ा खराब
201-300- खराब
301-400-बहुत खराब
401-500-गंभीर
500 से ऊपर-इमरजेंसी

Story Loader