4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणा के बाद अब भरतपुर में सुलगी आरक्षण की चिंगारी, रेल-सड़क जाम

हरियाणा से शुरू हुए जाट आंदोलन ने भरतपुर को भी अपने चपेट में ले लिया है। भरतपुर में जाटों ने सड़कों पर जाम लगाने की कोशिश की है।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Arif Mansuri

Feb 22, 2016

हरियाणा से शुरू हुए जाट आंदोलन ने भरतपुर को भी अपने चपेट में
ले लिया है। भरतपुर में जाटों ने सड़कों पर जाम लगाने की कोशिश की है।
भरतपुर पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि फिलहाल इस बारे में कुछ भी
नहीं कहा जा सकता। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस को सतर्क किया है। संवेदनशील
जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

उधर डीग और सेवर में
लोगों के सड़कों पर आने की खबरें हैं। जाट समाज के लोगों ने रास्ता रोकने
की कोशिश भी की है। बताया जा रहा है कि सवेरे नदबई के पपरेरा गांव के नजदीक
जाट समाज के लोग ट्रैक पर बैठ गए हैं। इस कारण से जयपुर से आगरा जाने वाला
रूट बाधित हो गया है। एसपी ने बताया कि करीब आधा दर्जन जगहों पर लोगों के
सड़कों पर आने की सूचना मिली है। पूरे जिले भर में पुलिस को तैनात कर रखा
है।